Advertisment

18th June 2026

BREAKING NEWS

मनेन्द्रगढ़ के मधुर अग्रवाल ने सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया नगर का गौरव

98 से गणना कर पुरानी पेंशन लागू करने की मांग, प्रदेशभर में शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

सघन कुष्ठ खोज अभियान 15 जून से 15 जुलाई तक, घर-घर जाकर होगी पहचान

जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन, श्रीमती रेणुका सिंह मुख्य अतिथि के रूप शामिल होगी

पुरानी पेंशन का लाभ दिलाने की मांग, विधायक के समक्ष रखी गई समस्याएं

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल मनेंद्रगढ़ में : विश्व एड्स दिवस पर जागरूकता प्रतियोगिता का आयोजन

Praveen Nishee Sat, Nov 29, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल मनेंद्रगढ़ में विश्व एड्स दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति तथा परिवार एवं स्वास्थ्य कल्याण विभाग की ओर से जागरूकता आधारित प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों और युवा वर्ग में एचआईवी/एड्स के प्रति सही जानकारी, जागरूकता तथा सुरक्षित व्यवहार की समझ विकसित करना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य डॉ. बसंत कुमार तिवारी द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। तत्पश्चात विशिष्ट अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंटकर किया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों ने एड्स के कारण, संक्रमण से बचाव तथा सामाजिक दृष्टिकोण जैसे विषयों पर जानकारी प्राप्त की। कविता वाचन सेंट पैट्रिक्स अकादमी की छात्रा मेहर जैन एवं डी.डब्ल्यू.पी.एस. के छात्र व्योम मिश्र द्वारा किया गया। आगे विभिन्न चरणों में चित्रकला, कविता लेखन एवं तात्कालिक भाषण प्रतियोगिताएँ आयोजित हुईं, जिनमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्राचार्य डॉ. तिवारी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों के स्वास्थ्य संबंधी ज्ञान को बढ़ाने के साथ-साथ समाज में सकारात्मक संदेश फैलाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने छात्रों से कहा— “आप युवा शक्ति हैं। आपकी जागरूकता और छोटे-छोटे प्रयास समाज में बड़ा परिवर्तन ला सकते हैं।”

इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य नोडल अधिकारी डॉ. मोहम्मद वाशिक असदक ने वर्ष 2025 की थीम “सही रास्ता अपनाएँ: मेरा स्वास्थ्य, मेरा अधिकार” का उल्लेख करते हुए कहा कि यह थीम स्वास्थ्य समानता व कलंकमुक्त समाज की दिशा में प्रेरित करती है। उन्होंने विद्यालय द्वारा निभाई जा रही सामाजिक जिम्मेदारी की सराहना की।

डॉ. नम्रता चक्रवर्ती ने विद्यार्थियों को बताया कि एचआईवी/एड्स छूने, साथ बैठने, हाथ मिलाने या सामान्य सहभागिता से नहीं फैलता। अतः संक्रमित व्यक्ति के प्रति भेदभाव पूरी तरह अनुचित है। सही जानकारी ही सुरक्षा का सबसे प्रभावी उपाय है।

विशेष अतिथियों में डॉ. वाशिक असदाक, डॉ. नम्रता चक्रवर्ती, डॉ. सुधांशु पटेल एवं डॉ. स्वप्निल तिवारी (चिकित्सालय अधीक्षक) निर्णायक मंडल के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद प्रस्ताव सुश्री दिशानी चटर्जी तथा नीरू सिंह द्वारा किया गया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें