Advertisment

22nd June 2026

BREAKING NEWS

वन भूमि डायवर्सन और टेंडर प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग, प्रधानमंत्री को लिखा पत्र

811 अभ्यर्थी होंगे शामिल, बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों के लिए विशेष आवास व्यवस्था, कंट्रोल रूम भी सक्रिय

कुछ देर की ख़ामोशी है,फिर शोर आएगा.... तुम्हारा सिर्फ वक़्त आया है, हमारा दौर आएगा....

कलेक्टर हुईं सख्त निर्देश, सुपरवाइजरों को दिया अल्टीमेटम - घर-घर जाकर करें ई-केवाईसी और हितग्राहियों का सत्यापन

जिला शिक्षा अधिकारी से प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की सौजन्य भेंट, शिक्षा की गुणवत्ता पर हुई चर्चा

डॉ.संदीप चंदेल का शाल और श्रीफल से विधिवत सम्मान किया गया : आयुर्वेद विश्व की सर्वाधिक प्राचीन चिकित्सा पद्धति-डॉ.संदीप चंदेल

Praveen Nishee Sun, Jul 20, 2025

मनेन्द्रगढ। एमसीबी। आयुष मंत्रालय की मंशा के अनुरूप, योग एवं आयुर्वेद के प्रचार प्रसार के उत्कृष्ट कार्य के लिए, मनेद्रगढ़ योग सेवा समिति एमसीबी जिला के सौजन्य से शासकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय घुटरा के आयुर्वेद चिकित्सक डॉ.संदीप चंदेल का नियमित योग साधकों के द्वारा शाल और श्रीफल से विधिवत सम्मान किया गया। आयुर्वेद एवं पंचकर्म विशेषज्ञ डॉ.चंदेल ने बतलाया कि चरक संहिता और सुश्रुत संहिता को आयुर्वेद का पहला लिखित ज्ञान ग्रंथ माना जाता है ,चरक संहिता में लगभग 500 दवाओ का जिक्र है, सुश्रुत संहिता में शरीर विज्ञान और रोग विज्ञान, शल्य चिकित्सा इत्यादि का वर्णन है। उन्होंने कहा कि भारत में अंग्रेजी चिकित्सा के अलावा बहुत सी वैकल्पिक चिकित्सा पद्धतियां हैं जिसमें आयुर्वेद प्रमुख है। आयुष मंत्रालय के उद्देश्य की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा-आयुर्वेद विश्व के सबसे प्राचीन चिकित्सा पद्धतियों में से एक है आयुर्वेद वेदों के समय से अर्थात लगभग 5000 ईसा पूर्व से भारत में इसका उपयोग किया जा रहा है। डॉ. संदीप चंदेल के सम्मान समारोह में प्रमुख रूप से पतंजलि योग समिति के वरिष्ठ योग प्रशिक्षक सतीश उपाध्याय, जिला प्रभारी बलबीर कौर, योग साधिका अर्चना सेजपाल, रूपा पोद्दार, आर डी दीवान, हर्षलता खियानी,पिंकी रैना संध्या साहू, रामसेवक विश्वकर्मा, राकेश अग्रवाल ,विवेक कुमार तिवारी,जगदंबा अग्रवाल,जसवीर सिंह रैना, रोशन जहां आदि योग साधक उपस्थित थे। सम्मान समारोह में प्रमुख रूप से सहयोग युवा योग प्रशिक्षक विवेक कुमार तिवारी का था। कार्यक्रम का संचालन पतंजलि योग समिति जिला एमसीबी के वरिष्ठ योग प्रशिक्षक ने किया। आभार प्रदर्शन छत्तीसगढ़ योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के युवा योग प्रशिक्षक विवेक कुमार तिवारी ने किया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें