Advertisment

26th June 2026

BREAKING NEWS

तेलनदी से ढोर्रा बांध जोड़ो अभियान चलाने की जरूरत है, हो सके तो क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को सत्याग्रह आंदोलन करना चाहिए

जांच से खुल सकते हैं बड़े राज" "करोड़ों की स्वास्थ्य योजनाओं पर सवाल: दवा वितरण या दवा विनाश?"

नारी राग-रंग महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ

प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह विफल- स्वप्निल सिन्हा

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

: बचपन प्ले स्कूल के छात्र-छात्राओं ने रेलवे स्टेशन का किया भ्रमण

Admin Fri, Jan 17, 2025

मनेंद्रगढ़ । एमसीबी। बचपन प्ले स्कूल के एल.के.जी कक्षा के बच्चों ने रेलवे स्टेशन का भ्रमण किया। इस दौरान विद्यालय की शिक्षिका रश्मि प्रसाद ने बच्चों को बताया कि इस भ्रमण का उद्देश्य बच्चों को जागरुक कर उन्हें नैतिक शिक्षा की जानकारी देना है। सभी छात्र-छात्राओं को टिकट काउंटर सिग्नल जैसे- रेड लाइट, ग्रीन लाइट एवं येलो लाइट के बारे में बताया। रेड लाइट से तात्पर्य रुक जाना ग्रीन लाइट से तात्पर्य आगे बढ़ना येलो लाइट से तात्पर्य धीरे-धीरे चलना से होता है। इसके साथ ही साथ बच्चों को छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े रेलवे स्टेशन और सबसे साफ- सुथरे रेलवे स्टेशन के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान विद्यालय की काउंसलर श्रीमती सोनाली दास ने बताया कि रेलवे स्टेशन में रेलवे बाल सुरक्षा आर. पी.एफ की भूमिका क्या होती है, वे हमारी मदद किस प्रकार करते हैं, साथ ही साथ सभी छात्र-छात्राओं को यात्रा करते समय साफ - सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। रेलवे स्टेशन में स्टेशन प्रबंधक ने रेल गाड़ियों के आवागमन समय एवं तिथि के बारे में जानकारी दी। एवं बच्चों को बताया कि हमें हमेशा उचित टिकट लेकर ही यात्रा करनी चाहिए। तथा विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं में ट्रॉफी का वितरण किया गया। उक्त भ्रमण को सफल बनाने में विद्यालय की शिक्षिकाओं प्रियंका सिंह, नेहा मिश्रा, अंकित श्रीवास्तव, रुचि सेन का सराहनीय योगदान रहा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें