Advertisment

14th June 2026

BREAKING NEWS

मोटरयान अधिनियम के तहत ₹5,000 का चालान, मॉडिफाइड सायलेंसर जप्त

बेहतर स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा के लिए सीधी ट्रेन कनेक्टिविटी बेहद जरूरी- हफीज मेमन

आँख से दूर न हो दिल से उतर जाएगा.... वक़्त का क्या हैं गुजरता है, गुजर जाएगा....

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की मौजूदगी में डीएमएफ बैठक सम्पन्न, स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल को मिली बड़ी सौगात

विकास पथ पर नगर पंचायत झगड़ाखंड, ₹20 लाख की लागत से नाली निर्माण कार्य शुरू

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर : 17 वर्षों की लंबी योग साधना के लिए बलवीर कौर सम्मानित

Praveen Nishee Sun, Mar 8, 2026

मनेद्रगढ़। एमसीबी। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर, योग के क्षेत्र में निरंतर 17 वर्षों से सक्रिय श्रीमती बलवीर कौर को योग एवं प्राणायाम के विशिष्ट विस्तार, रुचि एवं समर्पण के लिए , एमसीबी जिला योग सेवा समिति के मंच पर सम्मानित किया गया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित योग एवं प्राणायाम के प्रातः कालीन सत्र में यह सम्मान वरिष्ठ योग प्रशिक्षक सतीश उपाध्याय द्वारा दिया गया। इस अवसर योग सत्र का संचालन श्रीमती वरिष्ट शिक्षिका श्रीमती नीलम दुबे, बलवीर कौर के द्वारा किया गया। योग के नियमित अभ्यास के पश्चात बौद्धिक संवर्ग के अंतर्गत योग साधिकाओं के बीच ध्यान एकाग्र के लिए प्रतियोगिता आयोजित की गई।

जिसमें विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर प्रवीण निशि, आर दीवान, भैरव प्रसाद केशरवानी, जगदंबा अग्रवाल, बबली सिंह, कविता मंगतानी, अर्चना सेजपाल, पिंकी सलूजा, पिंकी रैना, सतीश उपाध्याय कैलाश दुबे, परमानंद सिंह आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें