Advertisment

26th June 2026

BREAKING NEWS

सियासत हो या फिर शतरंज, दोनों का नियम ये है.... बली प्यादों की चढ़ती है, वजीरों को बचाने में....

तेलनदी से ढोर्रा बांध जोड़ो अभियान चलाने की जरूरत है, हो सके तो क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को सत्याग्रह आंदोलन करना चाहिए

जांच से खुल सकते हैं बड़े राज" "करोड़ों की स्वास्थ्य योजनाओं पर सवाल: दवा वितरण या दवा विनाश?"

नारी राग-रंग महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ

प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह विफल- स्वप्निल सिन्हा

: विसंगतिपूर्ण युक्तियुक्तकरण आदेश पर लगी रोक, शिक्षक एकता की हुई जीत 

Admin Fri, Aug 30, 2024

मनेन्द्रगढ़।एमसीबी। सर्व शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री बालेश्वर राजवाड़े ने बताया कि स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 2.8.2024 को विसंगतिपूर्ण व अव्यावहारिक युक्तियुक्तकरण आदेश जारी किया गया था। युक्तियुक्तकारण नियमानुसार प्राथमिक विद्यालयों में जहां 5 कक्षाओं में 60 के दर्ज पर केवल 2 शिक्षकों का व माध्यमिक विद्यालयों में 3 कक्षाओं के 6 विषयों के लिए 105 दर्ज पर 1 प्रधान पाठक व 3 शिक्षक का सेटअप बनाया गया। जबकि पूर्व में 2008 के सेटअप अनुसार प्राथमिक विद्यालयों में न्यूनतम 1 प्रधान पाठक को 2 शिक्षक एवं माध्यमिक विद्यालय में 1 प्रधान पाठक व 4 शिक्षकों का सेटअप था। प्रदेश में लगभग 31474 प्राथमिक विद्यालय व 13331 माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं विसंगतिपूर्ण युक्तियुक्तकरण लागू होने से 50% से अधिक विद्यालय प्रभावित होने के परिणामस्वरूप 4000 विद्यालय बंद हो जाते व 20000 से अधिक शिक्षकों का पद समाप्त हो जाता। श्री राजवाड़े ने बताया कि शिक्षक विहीन व एकल शिक्षकीय विद्यालयों में शिक्षक व्यवस्था करने हेतु राज्य सरकार द्वारा 2021 में 14580, 2023 में 12489 शिक्षकों की सीधी भर्ती व 2023 में सहायक शिक्षकों की शिक्षक के पद पर पदोन्नति भी की थी। सीधी भर्ती व पदोन्नति उपरांत शिक्षक पदस्थापना हेतु स्पष्ट नियम है कि शिक्षकों की पदस्थापना शिक्षक विहीन व एकल शिक्षकीय विद्यालयों में किया जाना होता है। लेकिन अधिकारियों द्वारा शिक्षक पदस्थापना हेतु शासन की गाइडलाइन व नियमो को दरकिनार करते हुए शिक्षको को आवश्यकता वाले विद्यालयों के स्थान पर पर्याप्त शिक्षक वाले व शहरी विद्यालयों में पदस्थ किया गया, जिसके कारण आज भी कई विद्यालय शिक्षक विहीन रह गए। युक्तियुक्तकरण की विसंगतियों को देखते हुए सर्व शिक्षक संघ व अन्य शिक्षक संगठनों ने  मुख्यमंत्री के नाम, मंत्रियों एवं विधायकों को ज्ञापन सोपा था और आने वाले समय में हड़ताल पर जाने का मन बना लिया था । सर्व शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री,जिलाध्यक्ष,सहित सभी सदस्यों ने  मुख्यमंत्री  का विसंगतिपूर्ण युक्तियुक्तकरण को स्थगित रखने पर उनका धन्यवाद ज्ञापित किया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें