Advertisment

14th June 2026

BREAKING NEWS

मोटरयान अधिनियम के तहत ₹5,000 का चालान, मॉडिफाइड सायलेंसर जप्त

बेहतर स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा के लिए सीधी ट्रेन कनेक्टिविटी बेहद जरूरी- हफीज मेमन

आँख से दूर न हो दिल से उतर जाएगा.... वक़्त का क्या हैं गुजरता है, गुजर जाएगा....

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की मौजूदगी में डीएमएफ बैठक सम्पन्न, स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल को मिली बड़ी सौगात

विकास पथ पर नगर पंचायत झगड़ाखंड, ₹20 लाख की लागत से नाली निर्माण कार्य शुरू

साइबर जागरूकता, नशा मुक्ति एवं पुलिस मित्र गठन : ऑनलाइन ठगी,फेक लिंक,ओटीपी शेयरिंग,केवाईसी अपडेट के नाम पर धोखाधड़ी,सोशल मीडिया फ्रॉड एवं निवेश संबंधी ठगी से सतर्क रहे

Praveen Nishee Mon, Apr 13, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। साइबर जागरूकता, नशा मुक्ति एवं पुलिस मित्र गठन कार्यक्रम आयोजित चिरमिरी (एमसीबी) पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना चिरमिरी पुलिस द्वारा दिनांक 10/04/2026 को हल्दीबाड़ी स्थित राधाकृष्ण मंदिर के पास एक व्यापक साइबर जागरूकता अभियान, नशा मुक्ति अभियान एवं पुलिस मित्र गठन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता थाना प्रभारी विजय सिंह द्वारा की गई। इस दौरान उपस्थित आम नागरिकों को साइबर अपराधों से बचाव हेतु विस्तृत जानकारी दी गई। पुलिस द्वारा बताया गया कि किस प्रकार ऑनलाइन ठगी, फेक लिंक, ओटीपी शेयरिंग, केवाईसी अपडेट के नाम पर धोखाधड़ी, सोशल मीडिया फ्रॉड एवं निवेश संबंधी ठगी से सतर्क रहकर बचा जा सकता है। साथ ही नागरिकों को राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 एवं www.cybercrime.gov.in पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम के दौरान नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत नशे के दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से समझाया गया एवं युवाओं को नशे से दूर रहने हेतु प्रेरित किया गया। इसके अतिरिक्त वार्ड क्रमांक 30 एवं 31 में पुलिस मित्रों का गठन किया गया तथा बीट पुलिसिंग के संबंध में जानकारी देते हुए आमजन की सहभागिता को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में लगभग 60-70नागरिकों की उपस्थिति रही, जिन्होंने उत्साहपूर्वक भाग लिया एवं पुलिस के इस प्रयास की सराहना की। यह संपूर्ण कार्यक्रम आमजन को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक एवं सजग बनाने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा संचालित किया गया

विज्ञापन

जरूरी खबरें