Advertisment

14th June 2026

BREAKING NEWS

मोटरयान अधिनियम के तहत ₹5,000 का चालान, मॉडिफाइड सायलेंसर जप्त

बेहतर स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा के लिए सीधी ट्रेन कनेक्टिविटी बेहद जरूरी- हफीज मेमन

आँख से दूर न हो दिल से उतर जाएगा.... वक़्त का क्या हैं गुजरता है, गुजर जाएगा....

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की मौजूदगी में डीएमएफ बैठक सम्पन्न, स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल को मिली बड़ी सौगात

विकास पथ पर नगर पंचायत झगड़ाखंड, ₹20 लाख की लागत से नाली निर्माण कार्य शुरू

: शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन ही मुख्य लक्ष्य -  डॉ  आशुतोष

Admin Thu, May 4, 2023

बैकुण्ठपुर/एमसीबी - राज्य शासन द्वारा गत दिवस जारी स्थानांतरण आदेश के अनुक्रम में कोरिया जिला पंचायत के नए मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ आशुतोष चतुर्वेदी ने आज जिला पंचायत कार्यालय पहुंचकर अपना पदभार ग्रहण किया। उन्होने अपर कलेक्टर  अनिल सिदार से जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी का औपचारिक प्रभार प्राप्त किया। प्रभार ग्रहण करने के पश्चात जिला पंचायत के नवनियुक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ आशुतोष चतुर्वेदी ने जिला पंचायत कार्यालय का भ्रमण किया और सभी अधिकारी कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया। जिला पंचायत के अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए डा आशुतोष चतुर्वेदी ने कहा कि शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राही तक समय-सीमा में पहुंचाना हमारा मुख्य लक्ष्य है। इसके लिए हम सभी निर्धारित कार्यक्षेत्र में अपना शत-प्रतिशत देते हुए जनकल्याणकारी योजनाओं का पारदर्शिता के साथ बेहतर  प्रयास करें। मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ आशुतोष चतुर्वेदी ने जिला पंचायत कार्यालय के प्रत्येक कक्ष में जाकर कार्यालय की व्यवस्था का जायजा लिया और जिला पंचायत में पदस्थ सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से उनके शाखाओं में जाकर विभागीय योजनाओं की अद्यतन स्थिति पर जानकारी ली। इस दौरान जिला पंचायत में पदस्थ उपसंचालक पंचायत, सहायक परियोजना अधिकारी सहित अन्य योजनाओं के प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे। विदित हो कि जिला पंचायत के नवनियुक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ आशुतोष चतुर्वेदी कोरिया की पदस्थापना के पूर्व राजनांदगांव में आयुक्त नगर निगम के पद पर पदस्थ थे। राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी डॉ आशुतोष चतुर्वेदी वर्ष 2014 से डिप्टी कलेक्टर पद पर चयनित होकर साजा, बेमेतरा, कोटा आदि जगहों पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सहित विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें