Advertisment

27th June 2026

BREAKING NEWS

सियासत हो या फिर शतरंज, दोनों का नियम ये है.... बली प्यादों की चढ़ती है, वजीरों को बचाने में....

तेलनदी से ढोर्रा बांध जोड़ो अभियान चलाने की जरूरत है, हो सके तो क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को सत्याग्रह आंदोलन करना चाहिए

जांच से खुल सकते हैं बड़े राज" "करोड़ों की स्वास्थ्य योजनाओं पर सवाल: दवा वितरण या दवा विनाश?"

नारी राग-रंग महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ

प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह विफल- स्वप्निल सिन्हा

: भारत स्काउट गाइड ने मनाया स्थापना दिवस

Admin Thu, Nov 7, 2024

मनेन्द्रगढ़।एमसीबी। भारत स्काउट गाइड छत्तीसगढ़ के तत्वाधान में जिला शिक्षा अधिकारी  अजय मिश्रा के निर्देशानुसार ,विकासखंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र जायसवाल की अध्यक्षता ,जसपाल सिंह के मुख्य आतिथ्य एवं टी विजय गोपाल राव की उपस्थिति में आज दिनांक 7 नवंबर 2024 को शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (शिक्षा विभाग ) मनेंद्रगढ़ में भारत स्काउट गाइड स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सर्वधर्म प्रार्थना का आयोजन किया गया भारत में स्काउटिंग की स्थापना 7 नवंबर सन 1950 में हुई थी तभी से प्रत्येक वर्ष भारत स्काउट गाइड स्थापना दिवस मनाया जाता है आज का स्थापना दिवस कार्यक्रम उ मा शा लालपुर, क उ मा शा शिक्षा विभाग एवं आ.ज .क. विभाग के स्काउट एवं गाइड छात्र - छात्राओं के साथ बहुत ही उत्साह पूर्वक बनाया गया कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव  अशोक कुमार साहू के द्वारा किया गया एवं मनेन्द्रगढ चिरमिरी-भरतपुर जिले में स्काउट एवं गाइड छात्रो द्वारा वर्ष में किये गये समाज उपयोगी कार्यों की जानकारी दी गई जिसमें प्याउ का संचालन, निर्वाचन कार्य में सहयोग, विभिन्न शासकीय आयोजनो में सहयोग, किये गये कार्यों की जानकारी दी गई।इस अवसर पर स्काउट मास्टर राजेंद्र प्रसाद मिश्रा संतोष यादव, गेंदालाल ग्वाल, अंजलि गोवाल,जितेंद्र सिंह ,अजय कुमार ,अविनाश ठाकुर गाइडकैप्टन सुशीला एक्का श्रीमती एग्नेस आनंद दास ग्वाल,एवं विभिन्न विद्यालयों के स्काउट गाइड उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें