Advertisment

22nd June 2026

BREAKING NEWS

वन भूमि डायवर्सन और टेंडर प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग, प्रधानमंत्री को लिखा पत्र

811 अभ्यर्थी होंगे शामिल, बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों के लिए विशेष आवास व्यवस्था, कंट्रोल रूम भी सक्रिय

कुछ देर की ख़ामोशी है,फिर शोर आएगा.... तुम्हारा सिर्फ वक़्त आया है, हमारा दौर आएगा....

कलेक्टर हुईं सख्त निर्देश, सुपरवाइजरों को दिया अल्टीमेटम - घर-घर जाकर करें ई-केवाईसी और हितग्राहियों का सत्यापन

जिला शिक्षा अधिकारी से प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की सौजन्य भेंट, शिक्षा की गुणवत्ता पर हुई चर्चा

संगठन को नई गति देने तैयार जमीनी नेतृत्व : भारतीय जनता पार्टी एमसीबी जिला की नई कार्यकारिणी घोषित

Praveen Nishee Wed, Jul 23, 2025

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी।भारतीय जनता पार्टी एमसीबी जिला की बहुप्रतीक्षित जिला कार्यकारिणी की घोषणा आज प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी जगदीश रामू रोहरा द्वारा की गई। प्रदेश कार्यालय द्वारा जारी सूची में वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं, जिससे संगठनात्मक मजबूती को नया आयाम मिलेगा। प्रमुख पदाधिकारी नियुक्तियाँ: जिलाध्यक्ष – श्रीमती चंपा देवी पावले,उपाध्यक्ष – राजकुमार वधावन, संजय राय, आशीष सिंह, गौरी सिंह, सरोज यादव, रामलाल साहू,महामंत्री – द्वारिका जायसवाल, आशीष मजूमदार,मंत्री – श्रीमती प्रवीण सिंह, हीरालाल यादव, पवन शुक्ला, सोनमती कुर्रे, सुशील सिंह, शैलेंद्र कुमार,कोषाध्यक्ष – मनोज जैन,प्रवक्ता – जमुना पांडेय,सह कोषाध्यक्ष – आनंद गुप्ता,कार्यालय मंत्री प्रभारी – रमेश यादव, सह कार्यालय मंत्री – रामकृष्ण कुर्रे, जिला मीडिया प्रभारी – रामचरित द्विवेदी,सह मीडिया प्रभारी – जवाहर,आईटी सेल संयोजक – अरविंद अग्रवाल,सह संयोजक आईटी सेल – दीपक देवांगन,सोशल मीडिया संयोजक – मनोज केशरवानी,सह संयोजक सोशल मीडिया – रमाशंकर सिंह,इसके अतिरिक्त –66 स्थायी आमंत्रित सदस्य 73 विशेष आमंत्रित सदस्य 46 जिला कार्यसमिति सदस्य मनोनीत किए गए हैं।जिलाध्यक्ष श्रीमती चंपा देवी पावले ने कहा:

कि “प्रदेश नेतृत्व की सहमति और मार्गदर्शन में ज़मीनी कार्यकर्ताओं को ज़िम्मेदारी देकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का प्रयास किया गया है। केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हम सबकी प्राथमिकता है।”

भाजपा की इस नई जिला कार्यकारिणी के गठन से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा, उत्साह और संगठन के प्रति निष्ठा को और बल मिला है। आने वाले दिनों में संगठनात्मक गतिविधियों में तीव्रता लाकर भाजपा को और सशक्त बनाने का संकल्प दोहराया गया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें