Advertisment

21st June 2026

BREAKING NEWS

कुछ देर की ख़ामोशी है,फिर शोर आएगा.... तुम्हारा सिर्फ वक़्त आया है, हमारा दौर आएगा....

कलेक्टर हुईं सख्त निर्देश, सुपरवाइजरों को दिया अल्टीमेटम - घर-घर जाकर करें ई-केवाईसी और हितग्राहियों का सत्यापन

जिला शिक्षा अधिकारी से प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की सौजन्य भेंट, शिक्षा की गुणवत्ता पर हुई चर्चा

मनेन्द्रगढ़ के मधुर अग्रवाल ने सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया नगर का गौरव

98 से गणना कर पुरानी पेंशन लागू करने की मांग, प्रदेशभर में शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

सुरक्षित भविष्य और आत्मनिर्भरता की ओर बड़ा कदम — रेणुका सिंह : रेणुका सिंह की पहल से भरतपुर–सोनहत को मिली ऐतिहासिक सौगात दो महतारी सदन होंगे स्थापित

Praveen Nishee Fri, Aug 22, 2025

सोनहत। कोरिया । महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए भाजपा सरकार एक के बाद एक ठोस कदम उठा रही है। अब इस दिशा में भरतपुर–सोनहत विधानसभा क्षेत्र को भी ऐतिहासिक सौगात मिली है। विधायक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीमती रेणुका सिंह की पहल पर रामगढ़ और कटगोड़ी में दो महतारी सदनों की स्थापना की जाएगी।

प्रदेश में वित्तीय वर्ष 2025–26 के दौरान 166 महतारी सदनों का निर्माण किया जाना है, जिनमें से दो भरतपुर–सोनहत को प्राप्त होना महिलाओं के लिए वरदान साबित होगा।

रेणुका सिंह ने संकल्प लिया है कि“महतारी सदन बनेगा महिलाओं के आत्मसम्मान और सशक्तिकरण का आधार बनेगा । भाजपा सरकार का लक्ष्य है महिलाओं को सुरक्षित जीवन, आत्मनिर्भरता और समाज में सम्मानजनक स्थान दिलाना।”

महतारी सदन – महिलाओं के लिए सुरक्षा कवच,यहां महिलाओं को उपलब्ध होंगी—

अस्थायी आश्रय (Shelter Home), पौष्टिक भोजन व स्वास्थ्य सेवाएं, मनोवैज्ञानिक परामर्श (काउंसलिंग),कानूनी सहायता,पुनर्वास एवं रोजगारपरक प्रशिक्षण,विशेष रूप से, संकट की घड़ी में फंसी महिलाओं के लिए यह सदन जीवनदायिनी छत की तरह साबित होगा।

भाजपा सरकार की प्राथमिकता – महिला सम्मान

महतारी वंदन योजना, प्रसूति लाभ योजना और उज्ज्वला योजना के बाद अब महतारी सदन महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को नई ऊँचाई देगा। रेणुका सिंह ने कहा कि यह पहल प्रदेश की हर उस महिला को नई दिशा देगी, जो कठिन परिस्थितियों से जूझ रही है। महतारी सदन महिलाओं के आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता को मजबूत बनाने में मील का पत्थर बनेगा।”

छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण का नया अध्याय

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की संशोधित क्रियान्वयन मार्गदर्शिका (13 अगस्त 2025) के तहत इन महतारी सदनों का निर्माण एवं संचालन महिला कल्याण और ग्रामीण इंजीनियरिंग सेवाओं के समन्वय से किया जाएगा। यह पहल छत्तीसगढ़ को महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें