Advertisment

27th June 2026

BREAKING NEWS

सियासत हो या फिर शतरंज, दोनों का नियम ये है.... बली प्यादों की चढ़ती है, वजीरों को बचाने में....

तेलनदी से ढोर्रा बांध जोड़ो अभियान चलाने की जरूरत है, हो सके तो क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को सत्याग्रह आंदोलन करना चाहिए

जांच से खुल सकते हैं बड़े राज" "करोड़ों की स्वास्थ्य योजनाओं पर सवाल: दवा वितरण या दवा विनाश?"

नारी राग-रंग महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ

प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह विफल- स्वप्निल सिन्हा

: अंतराष्ट्रीय स्पेशल ओलम्पिक भारत में बिलासपुर की बेटी सिमरन पुजारा का महिला बॉलिंग में हुआ चयन

Admin Sun, Nov 17, 2024

बिलासपुर ।  (गोविन्द शर्मा पत्रकार की रिपोर्ट ) अंतराष्ट्रीय स्तर की स्पेशल ओलम्पिक प्रतियोगिता दिल्ली के प्रयागराज स्टेडियम में होने जा रही है यह प्रतियोगिता स्पेशल चाइल्ड जो बच्चे होते है उनके लिए प्रतिवर्ष कराया जाता है जो एक अंतराष्ट्रीय स्तर में आयोजित की जाती है जिसमें बिलासपुर की बेटी सिमरन पुजारा का वूमनस बॉलिंग में चयन हुआ है इस प्रतियोगिता को ओलम्पिक में अंतराष्ट्रीय स्तर पर किया जाता है जिसमें 12 देश के बच्चे भाग लेते है जिसमें भारत के बच्चे जो भारत के हर कोने से बच्चे भाग लेते है उसमे बिलासपुर की बेटी का चयन होने पर जहाँ परिवार के लिए गौरव की बात है वही बिलासपुर का नाम इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में सिमरन के चयन होने से राष्ट्रीय स्तर में नाम जाना भी बड़ी बात है। अंतराष्ट्रीय स्तर की स्पेशल ओलम्पिक प्रतियोगिता दिल्ली के प्रयागराज स्टेडियम में दिनांक 18 नवंबर से लेकर 22 नवंबर तक होंगी जिसमें 12 देश के बच्चे इसमें भाग लेने पहुंचेंगे. जिसमें मलेशिया,ऑस्ट्रेलिया, बंगालदेश, सिंगापुर, थाईलैंड,इंडोनेशिया,फिलिपिनस,उजबेकिस्तान,मकाऊ आदि देश भाग ले रहे है ,इस स्पेशल ओलम्पिक प्रतियोगिता की चेयरमेन श्रीमती मलिका नड्डा है जो भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा  की धर्मपत्नी है इस ओलम्पिक प्रतियोगिता का उद्घाटन 18 नवंबर को होगा जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अनुप्रिया पटेल,19नवंबर को  जगदीश धनखड़ उपराष्ट्रपति भारत, 20 नवंबर को जे पी नड्डा केबिनेट मंत्री भारत सरकार रहेंगे और प्रतियोगिता को लोकप्रिय टी वी के कलाकार कपिल शर्मा भी इस प्रतियोगिता का प्रचार प्रसार कर रहे है और प्रतियोगिता में अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें