Advertisment

14th June 2026

BREAKING NEWS

मोटरयान अधिनियम के तहत ₹5,000 का चालान, मॉडिफाइड सायलेंसर जप्त

बेहतर स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा के लिए सीधी ट्रेन कनेक्टिविटी बेहद जरूरी- हफीज मेमन

आँख से दूर न हो दिल से उतर जाएगा.... वक़्त का क्या हैं गुजरता है, गुजर जाएगा....

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की मौजूदगी में डीएमएफ बैठक सम्पन्न, स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल को मिली बड़ी सौगात

विकास पथ पर नगर पंचायत झगड़ाखंड, ₹20 लाख की लागत से नाली निर्माण कार्य शुरू

मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन : चनवारीडाँड के दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में धूमधाम से मनाया गया जन्मोत्सव , कलाकारों ने दी भजनों की प्रस्तुति

Praveen Nishee Fri, Apr 3, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। श्री सिद्ध दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर गौटियापारा चनवारीडाँड़ में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया । मंदिर के पुजारी पंडित अशोक मिश्रा द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना करवाई गई । इस दौरान मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया जिसमे बड़ी संख्या में श्रद्धालुओ ने भोग प्रसाद ग्रहण किया । महिला मंडल द्वारा भजन कीर्तन किया गया । शाम को हनुमान मंदिर में महाआरती की गई जिसमें पूर्व विधायक गुलाब कमरो , ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ मिश्रा के अलावा श्रद्धालु शामिल हुए । महाआरती के बाद परिसर में भजनो की प्रस्तुति मनेन्द्रगढ़ के कलाकार नरोत्तम शर्मा , मुकेश गुप्ता , रामजी वैश्य , वेद पांडे , गौतम शर्मा , राजा देवानी , गौरव मिश्रा , श्रीमती प्रीति वैश्य द्वारा दी गई । एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति पर श्रद्धालु झूमते रहे । कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा सरजू यादव, जिला पंचायत सदस्य रामजीत लकड़ा , जनपद सदस्य रविशंकर वैश्य , सरपँच सोनू सिंह उरांव , चेम्बर आफ कामर्स के प्रदेश मंत्री संजीव ताम्रकार , प्रदीप जैन , पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राजकुमार केशरवानी , पार्षद अनिल प्रजापति , स्वप्निल सिन्हा , जमील शाह , विजय इंग्लिश मीडियम स्कूल के संजय सेंगर , प्रबल स्त्री फाउंडेशन की डाक्टर रश्मि सोनकर , श्रीमती नीलम सोनी , श्रीमती गंगा ताम्रकार के अलावा संजय सिंह , नवीन सिंह , मुन्ना गुप्ता , मृत्युंजय सोनी , चंद्रशेखर अग्रवाल , मनीष गुप्ता, अशोक केशरवानी , विकास गोयल , शिव केवट शामिल हुए। आयोजन को सफल बनाने में हनुमान मंदिर समिति के भूपेंद्र भंडारकर , सतीश गुप्ता , तरुण , रूपेश , प्रशांत , ज्ञानी, प्रकाश , प्रियांशु , नीतेश , समीर , चिंटू आदि सदस्यों का योगदान रहा ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें