Advertisment

22nd June 2026

BREAKING NEWS

वन भूमि डायवर्सन और टेंडर प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग, प्रधानमंत्री को लिखा पत्र

811 अभ्यर्थी होंगे शामिल, बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों के लिए विशेष आवास व्यवस्था, कंट्रोल रूम भी सक्रिय

कुछ देर की ख़ामोशी है,फिर शोर आएगा.... तुम्हारा सिर्फ वक़्त आया है, हमारा दौर आएगा....

कलेक्टर हुईं सख्त निर्देश, सुपरवाइजरों को दिया अल्टीमेटम - घर-घर जाकर करें ई-केवाईसी और हितग्राहियों का सत्यापन

जिला शिक्षा अधिकारी से प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की सौजन्य भेंट, शिक्षा की गुणवत्ता पर हुई चर्चा

: भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल केशरवानी ने जिला कार्यालय "अटल कुंज" में किया ध्वजारोहण

Admin Sat, Jan 27, 2024

[video width="720" height="1296" mp4="https://ghoomatadarpan.com/storage/2024/01/2024-01-27_1706317421702.mp4"][/video] मनेन्द्रगढ़।एमसीबी। भाजपा जिला कार्यालय राष्ट्रीय राजमार्ग चैनपुर स्थित "अटल कुंज" में जिलाध्यक्ष अनिल केशरवानी के द्वारा ध्वजारोहण किया गया,ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान जन गण मन गाया गया एवं मिठाई वितरित की गई । इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अनिल केशरवानी ने गणतंत्र दिवस पर प्रकाश डाला और बताया की देश का संविधान बनाने के लिए संविधान सभा का गठन हुआ था. इसमें कुल 22 समितियां थी जिसमे कुल 299 सदस्य थे , इनमें प्रारूप समिति (ड्राफ्टिंग कमेटी) सबसे प्रमुख समिति थी, जिसका काम संपूर्ण संविधान का निर्माण करना था. प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ. भीमराव आंबेडकर थे. 02 साल, 11 महीने और 18 दिन की मेहनत के बाद दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान तैयार किया गया. डॉ. आंबेडकर ने संविधान सभा के अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र प्रसाद को दिया गया जिसे 26 जनवरी को लागू किया और 26 जनवरी 1950 को पहला गणतंत्र दिवस मनाया गया । जिला भाजपा कार्यालय "अटल कुंज" में ध्वजारोहण के दौरान प्रमुख रूप से प्रदीप वर्मा, हिमांशु श्रीवास्तव,आशीष मजूमदार, मनोज केशरवानी, प्रवीन निशी, धीरज पासवान, अखिलेश मिश्रा,भोला सिंह, संजय गुप्ता,श्रीमती अलका गांधी,नीलू लकड़ा,आदि कार्यकर्ता ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल हुए। [video width="720" height="1280" mp4="https://ghoomatadarpan.com/storage/2024/01/2024-01-27_1706317743214.mp4"][/video] श्यामाप्रसाद मुखर्जी वाटिका में भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष विवेक जायसवाल के द्वारा ध्वजारोहण किया गया ,जिसमें भाजपा के जिला अध्यक्ष अनिल केसरवानी सुरेश सोनी, लखन लाल श्रीवास्तव राहुल सिंह जे के सिंह, अनुपमा निशी, से धर्मेंद्र पटवा, प्रतिमा पटवा,, अलका गांधी ,जयाकर ,श्याम सेन,सुरेश श्रीवास्तव, संजय गुप्ता,राहुल सिंह,जमील शाह,सतीश बडेडा, आशीष मजूमदार,आशीष सिंह,गीता पासी,अलका विश्वकर्मा, सहित भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं शामिल हुए। भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल केसरवानी वह मंडल अध्यक्ष विवेक जायसवाल के द्वारा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के मूर्ति पर पुष्पा माला पहना करो उन्हें भी याद किया गया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें