Advertisment

20th June 2026

BREAKING NEWS

कुछ देर की ख़ामोशी है,फिर शोर आएगा.... तुम्हारा सिर्फ वक़्त आया है, हमारा दौर आएगा....

कलेक्टर हुईं सख्त निर्देश, सुपरवाइजरों को दिया अल्टीमेटम - घर-घर जाकर करें ई-केवाईसी और हितग्राहियों का सत्यापन

जिला शिक्षा अधिकारी से प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की सौजन्य भेंट, शिक्षा की गुणवत्ता पर हुई चर्चा

मनेन्द्रगढ़ के मधुर अग्रवाल ने सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया नगर का गौरव

98 से गणना कर पुरानी पेंशन लागू करने की मांग, प्रदेशभर में शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

: भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल ने बैलेट मतपत्रों को स्ट्रांग रूम में संधारित कराने सौंपा ज्ञापन

Admin Tue, Nov 28, 2023

कोरिया। बैकुंठपुर ।कोरिया भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल व विधानसभा प्रत्याशी बैकुंठपुर भईया लाल राजवाड़े एवं भाजपा भाजपा जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण राजवाड़े जिला संवाद प्रमुख विमल कांत गुप्ता जिला कार्य समिति सदस्य मनोज गुप्ता,विधानसभा चुनाव संयोजक अशोक जायसवाल ने बैलेट पेपर द्वारा हुए मतदान की मत पेटियों की सुरक्षा बढ़ाये जाने तथा मत पेटियों को स्ट्रांग रूम में संधारित किये जाने हेतु आज 28 नवंबर को कलेक्टर एवं मुख्य जिला निर्वाचन अधिकारी के नाम कोरिया उप जिला निर्वाचन अधिकारी अंकिता सोम को ज्ञापन सौंपा। जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल ने बताया कि विधान चुनाव, 2023 अंतर्गत चुनाव ड्यूटी तथा आवश्यक सेवा में नियुक्त शासकीय कर्मचारियों हेतु बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान की व्यवस्था की गयी थी। इसके अतिरिक्त 80 वर्ष से अधिक एवं विकलांग मतदाताओं हेतु भी बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान की विशेष व्यवस्था की गयी थी।जिस संबंध में बैलेट पेपर से हुए मतदान की इन मत-पत्र पेटियों को कोरिया जिला मुख्यालय की ट्रेजरी में संधारित किया गया है।उसे कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में शिफ्ट कराया जाए। कृष्ण बिहारी जायसवाल ने बताया कि ट्रेजरी में अनाधिकृत व्यक्तियों की आवाजाही अत्याधिक है जिस कारण इन मतपत्र में हेराफेरी की प्रबल संभावना है। इसके अतिरिक्त कांग्रेस के पक्ष में पूर्वाग्रह से ग्रसित कुछ अधिकारी- कर्मचारियों के द्वारा भी मतपत्रों में अनाधिकृत हस्तक्षेप किया जा सकता है। इस स्थिति में इन मतपत्रो की सुरक्षा कर्मी की संख्या बढ़ाया जाए साथ ही सी.सी.टी.वी. कैमरा लगाकर सुरक्षा बढ़ाए जाने की आवश्यकता है। इसके अतिरिक्त यह आवश्यक है कि इन मतपत्रो को ट्रेजरी के स्थान पर स्ट्रांग रूम में संधारित किया जाए।

विज्ञापन

जरूरी खबरें