Advertisment

5th June 2026

BREAKING NEWS

सिल्वर बाइक में ‘हरा सोना’ भरकर चले थे तस्कर, अमलीपदर पुलिस ने रास्ते में ही बिगाड़ दिया पूरा खेल!

स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन, एसडीएम लिंगराज सिदार ने रक्तदान कर किया शुभारंभ..

विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन, एसडीएम लिंगराज सिदार ने रक्तदान कर किया शुभारंभ

विश्व पर्यावरण दिवस पर गोंडवाना मरीन फॉसिल्स में पौधा रोपण

बटालियन एवं पुलिस जवानों ने किया योगाभ्यास, स्वामी परमार्थ देव ने दिया अनुशासन और सकारात्मकता का संदेश

भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं हर्ष : भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशीष सिंह को भाजयुमो जिला प्रभारी की जिम्मेदारी

Praveen Nishee Wed, May 13, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। भारतीय जनता पार्टी संगठन द्वारा महत्वपूर्ण नियुक्ति करते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशीष सिंह को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) जिला एमसीबी का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारियों में उत्साह का वातावरण है।

पार्टी संगठन ने विश्वास व्यक्त किया है कि आशीष सिंह के अनुभव, संगठन क्षमता एवं सक्रिय कार्यशैली से युवा मोर्चा को नई ऊर्जा एवं मजबूती मिलेगी। वे लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा के प्रति समर्पित रहकर संगठन को मजबूत करने का कार्य करते आ रहे हैं।

नियुक्ति के पश्चात आशीष सिंह ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वे पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से निर्वहन करेंगे तथा युवाओं को पार्टी की रीति-नीति से जोड़ने का कार्य करेंगे।

जिला भाजपा एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें