Advertisment

26th June 2026

BREAKING NEWS

सियासत हो या फिर शतरंज, दोनों का नियम ये है.... बली प्यादों की चढ़ती है, वजीरों को बचाने में....

तेलनदी से ढोर्रा बांध जोड़ो अभियान चलाने की जरूरत है, हो सके तो क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को सत्याग्रह आंदोलन करना चाहिए

जांच से खुल सकते हैं बड़े राज" "करोड़ों की स्वास्थ्य योजनाओं पर सवाल: दवा वितरण या दवा विनाश?"

नारी राग-रंग महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ

प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह विफल- स्वप्निल सिन्हा

: भाजपा सदस्यता अभियान की हुई कार्यशाला, प्रत्येक बूथ में 200 नये सदस्य बनाने का लक्ष्य है, अधिक से अधिक नये सदस्य बनाने का लक्ष्य तय करें कार्यकर्ता - रेणुका सिंह

Admin Sun, Aug 25, 2024

मनेन्द्रगढ़।एमसीबी । भारतीय जनता पार्टी जिला स्तरीय कार्य शाला कक आयोजन मनेन्द्रगढ़ स्थित अग्रसेन भवन मे आयोजित हुआ । उक्त कार्यशाला मे प्रदेशा अध्यक्ष विकास मरकाम,पूर्व केंद्रीय मंत्री,विधायक श्रीमती रेणुका सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल केशरवानी,वीरेंद्र सिंह राणा, रामलखन सिंह, लखन लाल श्रीवास्तव, जमुना पाण्डेय ,दृघपाल सिंह आदि लोगो ने भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की छाया चित्र पर दीप प्रज्वलन कर पुष्पांजलि अर्पित की । कार्यक्रम मे सर्वप्रथम भाजपा जिलाध्यक्ष ने सदस्य्ता अभियान के महापर्व के संबंध मे कहा कि सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी निर्धारित किये लक्ष्य की प्राप्ति के लिये सदस्यता अभियान में पूरे परिश्रम से कार्य करें । पूर्व केंद्रीय मंत्री व वर्तमान विधायक श्रीमती रेणुका सिंह ने सभी कार्यकार्याओ को प्रत्येक बूथों पर जा कर सदस्य्ता अभियान् चलाये और पार्टी के सभी कार्यकर्ताओ को भाजपा का सदस्य बनाये साथ ही सभी को टीम बना कर सभी पदाधिकारी एवं आम कर्यकर्ताओ से सतत सम्पर्क बना सदस्य्ता अभियान् मे लग कर कार्य करें। तथा पहली सितम्बर से भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान आरंभ हो रहा है। वंही एमसीबी जिला मे सदस्यता अभियान को लेकर जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान की जानकारियों से अवगत कराया गया और अधिक से अधिक भाजपा के सदस्य बनाने कहा गया। सदस्यता अभियान कार्यशाला में विशेष रूप से अनुसूचित जनजाति। मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष विकास मरकाम जी शामिल हुये। आज के कार्यशाला मे उपस्थित अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष बिकास मरकम ने सदस्यता अभियान के कार्यक्रमों की रुपरेखा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता के रूप में हम अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कार्य करें। यह लक्ष्य जब संगठन व सत्ता के सामने होता है, तब वह आगे बढ़ता है। संगठनात्मक दृष्टि से सदस्यता अभियान हमें दो माह में पूर्ण करना है। 1 सितंबर को प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य है। ऐसे भी कई बूथ है जहां भाजपा कार्यकर्ताओं को ज्यादा ध्यान देना है ताकि पार्टी को नुकसान न हो और पार्टी के वैचारिक धरातल को हमें मजबूत बनाना है। 1 सितंबर को प्रधानमंत्री दिल्ली से सदस्यता ग्रहण कर अभियान शुरु करेंगे। अगले दिन 2 सितंबर को प्रदेश और 3 सितंबर को जिला मुख्यालयों में और फिर मंडल मुख्यालयों तक समारोह पूर्वक सदस्यता अभियान की शुरूआत होगी। शक्तिकेन्द्र संयोजक, सह संयोजक व सदस्यता सहयोगी मिलकर 30 अगस्त तक अभियान की संरचना पूर्ण करेंगे। श्री मरकाम ने कहा कि जन प्रतिनिधियों को भी सदस्यता का लक्ष्य दिया गया है ताकि सभी कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़े और सभी कार्यकर्ताओं को 50 सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है । कागजी और ऑनलाइन सदस्यता का अपडेट केन्द्र तक जाएगा इसलिए सदस्यता फार्म और ऑनलाइन डाटा अपडेट रखना है। विधायकों जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्षो, एवं जनप्रतिनिधियों को व्यक्तिगत रूप से सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है। विषय की सुगम जानकारी के लिए मंडल स्तर पर भी कार्यशाला होगी जिसमें सभी प्रमुख पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। विकास मरकाम ने सदस्यता अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार पर भी जोर दिया। कार्यशाला का संचालन जिला उपाध्यक्ष जमुना पाण्डेय व आभार प्रदर्शन द्वारिका जैसवाल ने किया। इस अवसर पर प्रदेश पदाधिकारी,प्रदेश कार्यसमिति सदस्यगण, जिला पदाधिकारी , जिला सदस्य,मोर्चा केजिलाध्यक्ष, महामंत्री,मंडल अध्यक्ष , महामंत्री , जनप्रतिनिधि गण , सदस्य्ता अभियान के प्रमुख सदस्य एवं मीडिया, शोशल मीडिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता शामिल रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें