Advertisment

14th June 2026

BREAKING NEWS

मोटरयान अधिनियम के तहत ₹5,000 का चालान, मॉडिफाइड सायलेंसर जप्त

बेहतर स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा के लिए सीधी ट्रेन कनेक्टिविटी बेहद जरूरी- हफीज मेमन

आँख से दूर न हो दिल से उतर जाएगा.... वक़्त का क्या हैं गुजरता है, गुजर जाएगा....

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की मौजूदगी में डीएमएफ बैठक सम्पन्न, स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल को मिली बड़ी सौगात

विकास पथ पर नगर पंचायत झगड़ाखंड, ₹20 लाख की लागत से नाली निर्माण कार्य शुरू

: भूपेश सरकार के संरक्षण में भष्ट्राचार का खेल चल रहा है -भाजपा प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी

Admin Mon, May 29, 2023

बैकुण्ठपुर - पूर्व कलेक्टर एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी एक दिवसीय कोरिया प्रवास के दौरान पार्टी कार्यालय में संगठनात्मक गतिविधियों पर कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी, शैलेष शिवहरे, लक्ष्मण राजवाड़े, कमलेश यादव, महामंत्री विनोद साहू, पंकज गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल, जनपद अध्यक्ष सौभाग्यवती सिंह, विधानसभा विस्तारक विश्वनाथ साहू उपस्थित थे। प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि, देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व भारत एक सुदृढ़, समृद्ध एवं शक्तिशाली राष्ट्र के रूप अपना स्थान बनाया है, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार में कई ऐतिहासिक फैसले भी लिए है। ओपी चौधरी ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, कांग्रेस सरकार बनने के बाद से प्रदेश में सड़क, बिजली, पानी, रोजगार, उद्योग जैसे तमाम जरूरी मूलभूत काम ठप है, छत्तीसगढ़ में दिनो-दिन डकैती, लूट-हत्या जैसी अनेक अपराध बढ रहा है साथ ही दूसरी ओर रेत माफिया,कोयला माफिया, शराब माफिया, ट्रांस्फर माफिया, गोठान माफिया एवं भू माफियाओं का हौसला बुलंद है, प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह अपराधियों पर लगाम लगाने में असफल हो रही है, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को छत्तीसगढ़ का नाम माफियागढ़ घोषित करना चाहिए। प्रदेश महामंत्री श्री चौधरी ने कहा कि, भूपेश सरकार एटीएम के रूप में कार्य कर रही है, छत्तीसगढ़ का पैसा अपने-अपने ढाई-ढाई साल के सरकार को बचाने के लिए गांधी परिवार को पैसा पहंुचा रही है। कांग्रेस सरकार से प्रदेश की जनता त्रस्त है आने वाले समय में आम जनता के साथ पार्टी कार्यकर्ता के दम पर कांग्रेस की भष्ट्र सरकार को उखाड़ फेंकेेगे। जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल ने कहा कि, प्रदेश में नए-नए घोटाले का उजागर हो रहा है इससे स्पष्ट होता है कि, प्रदेश भूपेश सरकार के संरक्षण में भष्ट्राचार का खेल चल रहा है और प्रदेश की जनता के साथ बड़ा धोखा है। बैठक में जिला मीडिया प्रभारी तीरथ राजवाड़े, जिला पंचायत सदस्य वंदना राजवाड़े, जिला सह कार्यालय प्रभारी लव रवि, मंडल अध्यक्ष कुबेर साहू, प्यारे साहू, गोपाल राजवाड़े, धीरेन्द्र साहू, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष हितेश सिंह, महिला जिलाध्यक्ष धर्मवती राजवाड़े, अवधबिहारी जायसवाल, जगदीश साहू, डॉ.राकेश शर्मा, रामप्रताप मराबी, रामचन्द्र राजवाड़े,सुभाष साहू, शारदा गुप्ता, सतेन्द्र राजवाड़े, मनोज साहू, हर्षल गुप्ता, सुदीप सोनी, मनोज सोनी, रवि त्रिपाठी, प्रताप सिंह, संगीता गुप्ता, दीपा विश्वकर्मा, सोनालाल राजवाड़े, शेख ईरशाद, संतोष राजवाड़े, शिवम सागर, सत्यम गुप्ता, कमलेश राजवाड़े, रवि सहित अन्य कार्यकर्तागण मौजूद रहें।

विज्ञापन

जरूरी खबरें