: बृजमोहन बोले सामने आ गया कांग्रेस का हिंदू विरोधी चेहरा
Admin Wed, May 3, 2023
रायपुर। भाजपा नेता एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा जारी चुनावी घोषणा पत्र में बजरंग दल और पर प्रतिबंध लगाने के वादे पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि पीएफआई पर केंद्र सरकार टेरर फंडिंग उजागर होने पर प्रतिबंध लगा चुकी है। देश की कई आतंकी गतिविधियों में पीएफआई की संलिप्तता जग जाहिर है बावजूद कांग्रेस ने सिर्फ और सिर्फ सनातन धर्म को अपमानित करने के लिए इस आतंकी संगठन की तुलना धार्मिक संगठन बजरंग दल से करते हुए प्रतिबंध की बात कही है।
विज्ञापन