Advertisment

26th June 2026

BREAKING NEWS

तेलनदी से ढोर्रा बांध जोड़ो अभियान चलाने की जरूरत है, हो सके तो क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को सत्याग्रह आंदोलन करना चाहिए

जांच से खुल सकते हैं बड़े राज" "करोड़ों की स्वास्थ्य योजनाओं पर सवाल: दवा वितरण या दवा विनाश?"

नारी राग-रंग महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ

प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह विफल- स्वप्निल सिन्हा

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

: देश के राष्ट्रपति से BSPS ने की पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग

Admin Fri, Aug 9, 2024

चिरमिरी।एमसीबी। भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ छग ईकाई ने महामहिम राष्ट्रपति द्रौपती मुर्मु जी को 435 से अधिक पोस्टकार्ड भेजकर एक मुहिम की शुरुआत कर दी है। इस मुहिम के जरिए देश में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग की गई है। रायपुर के पोस्ट ऑफिस में राजधानी के करीब 80 पत्रकारों ने महामहिम राष्ट्रपति को पोस्टकार्ड प्रेषित किया। इस मुहिम में कोरिया, एमसीबी, रायपुर, कोरबा, कोंडागांव, गरियाबंद, दुर्ग, धमतरी, बस्तर, अंबिकापुर, बिलासपुर, रायगढ़ सहित कई जिलों में बीएसपीएस से जुड़े पत्रकारों ने राष्ट्रपति को पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग की। बता दें कि बीएसपीएस के राष्ट्रीय नेतृत्व ने देश में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मुहिम शुरू करने के लिए 22 राज्यों के 25 हजार से अधिक पत्रकारों को निर्देशित किया था। इसी कड़ी में छग ने भी इस मुहिम की शुरुआत की। 5 अगस्त 2024 को देश भर में ये अभियान चलाया गया है। देश में मई 2019 से अब तक 250 से अधिक पत्रकारों पर हमले हुए है। भारत में पत्रकारों को फर्जी मामलो में गिरफ्तारी से लेकर हत्या तक की हिंसा झेलनी पड़ी। देश भर में पत्रकारों की सुरक्षा के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किया जाना एक मात्र उपाय है। इस वजह से पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किया जाना चाहिए।

विज्ञापन

जरूरी खबरें