Advertisment

14th June 2026

BREAKING NEWS

मोटरयान अधिनियम के तहत ₹5,000 का चालान, मॉडिफाइड सायलेंसर जप्त

बेहतर स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा के लिए सीधी ट्रेन कनेक्टिविटी बेहद जरूरी- हफीज मेमन

आँख से दूर न हो दिल से उतर जाएगा.... वक़्त का क्या हैं गुजरता है, गुजर जाएगा....

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की मौजूदगी में डीएमएफ बैठक सम्पन्न, स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल को मिली बड़ी सौगात

विकास पथ पर नगर पंचायत झगड़ाखंड, ₹20 लाख की लागत से नाली निर्माण कार्य शुरू

नगर पंचायत खोंगापानी के घुटरी टोला में : अवैध कब्जों पर बुलडोजर चलाया और शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया

Praveen Nishee Sat, Apr 4, 2026

मनेंद्रगढ़ । एमसीबी । जिले के नगर पंचायत खोंगापानी के घुटरी टोला इलाके में प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 1 और 7 में राजस्व विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर अवैध कब्जों पर बुलडोजर चलाया और शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया। इस कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप की स्थिति देखने को मिली।

बताया जा रहा है कि इन क्षेत्रों में लंबे समय से लोगों द्वारा शासकीय भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर मकान, दुकान और अन्य निर्माण कर लिए गए थे, जिसकी शिकायतें लगातार प्रशासन को मिल रही थीं। शिकायतों के आधार पर राजस्व विभाग ने पहले संबंधित कब्जाधारियों को नोटिस जारी कर स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे, लेकिन समय सीमा समाप्त होने के बाद भी कब्जा नहीं हटाया गया। इसके बाद प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए बुलडोजर कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) लिंगराज सिदार के नेतृत्व में राजस्व अमला मौके पर मौजूद रहा। उनके साथ तहसीलदार, पटवारी सहित राजस्व विभाग की पूरी टीम तैनात रही। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए तीन थानों की पुलिस बल को मौके पर लगाया गया था, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।अधिकारियों के अनुसार, अतिक्रमण हटाने की इस कार्रवाई के दौरान कई अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया गया और शासकीय जमीन को मुक्त कराया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासकीय भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी इसी तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

इस दौरान कुछ स्थानों पर स्थानीय लोगों की भीड़ भी देखने को मिली, हालांकि पुलिस की मुस्तैदी के चलते स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे शासकीय भूमि पर कब्जा न करें और यदि किसी को नोटिस दिया जाता है तो समय रहते स्वयं अतिक्रमण हटा लें, अन्यथा इसी प्रकार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कुल मिलाकर, खोंगापानी में हुई इस बड़ी कार्रवाई ने यह साफ कर दिया है कि प्रशासन अब अवैध कब्जों के खिलाफ पूरी तरह सख्त हो चुका है और आने वाले समय में ऐसे और अभियान चलाए जा सकते हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें