Advertisment

18th June 2026

BREAKING NEWS

मनेन्द्रगढ़ के मधुर अग्रवाल ने सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया नगर का गौरव

98 से गणना कर पुरानी पेंशन लागू करने की मांग, प्रदेशभर में शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

सघन कुष्ठ खोज अभियान 15 जून से 15 जुलाई तक, घर-घर जाकर होगी पहचान

जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन, श्रीमती रेणुका सिंह मुख्य अतिथि के रूप शामिल होगी

पुरानी पेंशन का लाभ दिलाने की मांग, विधायक के समक्ष रखी गई समस्याएं

छत्तीसगढ़ : अतीत से अब तक : छत्तीसगढ़ के खुफिया प्रमुख अमित कुमार ने की पुस्तक की सराहना

Praveen Nishee Wed, Dec 3, 2025

रायपुर। छत्तीसगढ़ के खुफिया विभाग के प्रमुख एडीजी अमित कुमार को उनकी छठवीं पुस्तक “छत्तीसगढ़ : अतीत से अब तक” भेंट की गई। पुस्तक प्राप्त करते हुए अमित कुमार ने इसकी प्रशंसा करते हुए कहा कि “छत्तीसगढ़ के बारे में जितनी गहन जानकारी आपके पास है, उतनी किसी और के पास होना कठिन है। यह पुस्तक प्रदेश के गौरवशाली इतिहास और संस्कृति का समृद्ध दस्तावेज है।”

1998 बैच के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार रायपुर सहित प्रदेश के छह जिलों में पुलिस अधीक्षक के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। उन्हें विशिष्ट एवं अनुकरणीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जा चुका है।

अमित कुमार ने सीबीआई में 12 वर्षों तक महत्वपूर्ण भूमिकाएँ निभाईं, जहाँ वे एसपी, डीआईजी और संयुक्त निदेशक (पॉलिसी) के पदों पर पदस्थ रहे। सीबीआई में उनके कार्यकाल को नीतिगत सुधारों, पारदर्शिता और एजेंसी की कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए विशेष रूप से याद किया जाता है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें