Advertisment

20th June 2026

BREAKING NEWS

कुछ देर की ख़ामोशी है,फिर शोर आएगा.... तुम्हारा सिर्फ वक़्त आया है, हमारा दौर आएगा....

कलेक्टर हुईं सख्त निर्देश, सुपरवाइजरों को दिया अल्टीमेटम - घर-घर जाकर करें ई-केवाईसी और हितग्राहियों का सत्यापन

जिला शिक्षा अधिकारी से प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की सौजन्य भेंट, शिक्षा की गुणवत्ता पर हुई चर्चा

मनेन्द्रगढ़ के मधुर अग्रवाल ने सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया नगर का गौरव

98 से गणना कर पुरानी पेंशन लागू करने की मांग, प्रदेशभर में शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

: अरुण साव का भाजपा कार्यालय प्रवेश द्वार पर छत्तीसगढ़ राष्ट्रवादी संघ ने किया बुलडोजर से अभिनंदन

Admin Sun, Aug 13, 2023

रायपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के अध्यक्षीय कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण होने पर हिंदू वादी सोशल मीडिया संगठन छत्तीसगढ़ राष्ट्रवादी संघ के कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी। साथ ही भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर के मुख्य द्वार पर बुलडोजर से फूल बरसा कर अरुण साव जी का अभिननंदन किया। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए अरुण साव ने कहा कि प्रदेश के युवा उत्साह से भरे हुए हैं। उनके इस अभिननंदन से अभिभूत हैं। इस प्रेम के लिए सबका आभार। कांग्रेस शासन के गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ का पोल खोलते हुए अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ अपराध का गढ़ बन गया है, माफियाओं के गढ़ बन गया है। आज निरंकुश कानून व्यवस्था के कारण लव जिहाद और लैंड जिहाद की घटनाएं हो रही है। इस कांग्रेस सरकार के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हुए हैं। यह प्रदेश सीधे साधे लोगों का प्रदेश है, शांत प्रदेश है। आज छत्तीसगढ़ में जिस प्रकार से लगातार आपराधिक घटना बढ़ रही है। ऐसे अपराधियों और आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए बुलडोजर की कार्रवाई जरूरी। छत्तीसगढ़ में बुलडोजर वाली सरकार जरूरी है। छत्तीसगढ़ राष्ट्रवादी संघ लगातार सोशल मीडिया में बुलडोजर वाली सरकार की मांग करता आया है। अरुण साव से मिलकर संगठन के पदाधिकारियों ने बुलडोजर वाली सरकार का वादा लिया है।
  • भाजपा सरकार बनने पर निश्चित रूप से अपराधियों और जिहादियों पर की जायेगी बुलडोजर कार्रवाई
अरुण साव ने स्पष्ट रुप से कहा है कि छत्तीसगढ़ की प्रकृति शांत है। इस कांग्रेस सरकार ने अपने इस पांच साल के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ से विकास का विनाश किया है। शांत छत्तीसगढ़ को अपराध गढ़ बना दिया है। ऐसे छत्तीसगढ़ को फिर से शांति का गढ़ बनाने, अपराधियों पर कानून का भय स्थापित करने, प्रदेश की खुशहाली के लिए छत्तीसगढ़ में बुलडोजर चलाना आवश्यक है। भाजपा की सरकार बनने पर निश्चित तौर पर अपराधियों पर कार्रवाई की जाएगी। छत्तीसगढ़ राष्ट्रवादी संघ के प्रदेश संयोजक वीरेंद्र दुबे ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार जब से बनी है। तब से जिहादियों के हौसले बुलंद हैं। इनके कका और भतीजा छत्तीसगढ़ को लूटने में लगे हैं साथ ही अपराधियों को, भू माफियाओं को संरक्षण दे रहे हैं। छत्तीसगढ़ में त्वरित न्याय नही मिल रहा है। बिरनपुर मामले में देखा जाए तो कठोर कार्रवाई किया जाना था लेकिन सरकार ने समझौता कर लिया। ऐसे में कांग्रेस की सरकार से जनता को न्याय के लिए क्या आशा रहेगी। हमारी उम्मीदें भाजपा पर टिकी हुई है। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनाएं औऱ अपराधियों पर जिहादियों पर बुलडोजर चलाएं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें