Advertisment

22nd June 2026

BREAKING NEWS

वन भूमि डायवर्सन और टेंडर प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग, प्रधानमंत्री को लिखा पत्र

811 अभ्यर्थी होंगे शामिल, बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों के लिए विशेष आवास व्यवस्था, कंट्रोल रूम भी सक्रिय

कुछ देर की ख़ामोशी है,फिर शोर आएगा.... तुम्हारा सिर्फ वक़्त आया है, हमारा दौर आएगा....

कलेक्टर हुईं सख्त निर्देश, सुपरवाइजरों को दिया अल्टीमेटम - घर-घर जाकर करें ई-केवाईसी और हितग्राहियों का सत्यापन

जिला शिक्षा अधिकारी से प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की सौजन्य भेंट, शिक्षा की गुणवत्ता पर हुई चर्चा

मानसून सत्र में वित्त विभाग लाएगा पांच विधेयक : पेंशन फंड और ग्रोथ एण्ड स्टेबिलिटी एक्ट लाने वाला देश का पहला राज्य होगा छत्तीसगढ- ओ पी चौधरी

Praveen Nishee Tue, Jul 15, 2025

रायपुर।(gdnews) छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र में विधेयक पेश करने का साय सरकार नया कीर्तिमान स्थापित करने जा रही है. इस दौरान 13 विधेयक पेश किए जाएंगे,जिनमें से पांच वित्त विभाग पेश करेगा.इनमें पेंशन फंड और ग्रोथ एण्ड स्टेबिलिटी फंड भी शामिल है,जो देश में किसी राज्य द्वारा पेश किया गया अपनी तरह का पहला विधेयक होगा.

मानसून सत्र के पहले दिन की कार्यवाही समाप्त होने के बाद प्रदेश के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा की मानसून सत्र में रिकार्ड 13 विधेयक लाए जाने की संभावना है. अपने विभाग की जानकारी देते हुए बताया कि पांच विधेयक पेश किए जाएंगे. इनमें एससीआर (स्टेट कैपिटल रीजन) से संबंधित विधेयक – जो छत्तीसगढ़ के विकास यात्रा को ग्रोथ इंजन के तौर पर स्थापित करते हुए – रायपुर, नवा रायपुर, बीरगांव, दुर्ग-भिलाई, राजनांदगांव को जोड़ते हुए, एनसीआर की तर्ज पर- स्टेट कैपिटल रीजन बनाने से संबंधित विधेयक आ रहा है है. यह महत्वपूर्ण है, यह आने वाले दशकों में छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा को आगे बढ़ाने वाला होगा.

इसके अलावा पेंशन फंड पर आधारित विधेयक भी आ रहा है. इसका भी बहुत दूरगामी प्रभाव होगा. आने वाले समय में पेंशन की जरूरतें बढ़ेंगी, उसके लिए अभी से हम राशि इकट्ठा करने का प्रावधान कर रहे हैं, ताकि राज्य के दूरगामी वित्तीय हितों को सुरक्षित किया जा सके. आज ही केवल पैसा खर्च न करते हुए, भविष्य की जरूरतों के लिए पेंशन फंड स्थापित करने का काम कर रहे हैं.

विज्ञापन

जरूरी खबरें