Advertisment

22nd June 2026

BREAKING NEWS

वन भूमि डायवर्सन और टेंडर प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग, प्रधानमंत्री को लिखा पत्र

811 अभ्यर्थी होंगे शामिल, बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों के लिए विशेष आवास व्यवस्था, कंट्रोल रूम भी सक्रिय

कुछ देर की ख़ामोशी है,फिर शोर आएगा.... तुम्हारा सिर्फ वक़्त आया है, हमारा दौर आएगा....

कलेक्टर हुईं सख्त निर्देश, सुपरवाइजरों को दिया अल्टीमेटम - घर-घर जाकर करें ई-केवाईसी और हितग्राहियों का सत्यापन

जिला शिक्षा अधिकारी से प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की सौजन्य भेंट, शिक्षा की गुणवत्ता पर हुई चर्चा

: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को देश के 75वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी

Admin Thu, Jan 25, 2024

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को देश के 75वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर उन्होंने देश को स्वतंत्रता दिलाने के लिए बलिदान करने वाले अमर शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन किया है। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि हर साल हम लोग 26 जनवरी को भारत के एक संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न लोकतंत्रात्मक गणराज्य के रूप में स्थापित होने का पर्व मनाते हैं। यह दिन भारतीय लोकतंत्र का महापर्व है, जो अनेकता में एकता लिए भारत देश को एक सूत्र में बांधता है। साय ने कहा कि हमारे पुरखों ने कड़ी मेहनत और पूरी जिम्मेदारी के साथ संविधान के रूप में सभी नागरिकों की गरिमा और स्वतंत्रता सुनिश्चित करते हुए उनके लिए सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक न्याय व समता की राह तैयार की, जिसे 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया। भारतीय संविधान द्वारा रखी गई मजबूत आधारशिला का ही परिणाम है कि देश ने आजादी के 76 साल पूरे कर लिए हैं। यह हमारी महती जिम्मेदारी है कि त्याग और बलिदान से हमें जो लोकतंत्र का उपहार मिला है, वह लगातार मजबूत हो। मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों का आह्वान करते हुए कहा है कि नागरिकों के लोकतंत्र में भरोसे और सक्रिय भागीदारी से ही देश-प्रदेश विकास की राह में आगे बढ़ सकता है। सभी एक हों और लोकतांत्रिक मूल्यों की मजबूती की दिशा में अपने कदम बढ़ाएं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें