Advertisment

21st June 2026

BREAKING NEWS

कुछ देर की ख़ामोशी है,फिर शोर आएगा.... तुम्हारा सिर्फ वक़्त आया है, हमारा दौर आएगा....

कलेक्टर हुईं सख्त निर्देश, सुपरवाइजरों को दिया अल्टीमेटम - घर-घर जाकर करें ई-केवाईसी और हितग्राहियों का सत्यापन

जिला शिक्षा अधिकारी से प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की सौजन्य भेंट, शिक्षा की गुणवत्ता पर हुई चर्चा

मनेन्द्रगढ़ के मधुर अग्रवाल ने सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया नगर का गौरव

98 से गणना कर पुरानी पेंशन लागू करने की मांग, प्रदेशभर में शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

विश्व स्तरीय कंपनियों एवं उद्योग समूहों को छत्तीसगढ़ में निवेश हेतु : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जापान एवं दक्षिण कोरिया के दस दिवसीय प्रवास पर रवाना

Praveen Nishee Thu, Aug 21, 2025

रायपुर(GDNews )छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जापान एवं दक्षिण कोरिया के दस दिवसीय प्रवास पर रवाना हुए। यह दौरा राज्य की औद्योगिक प्रगति, निवेश आकर्षण एवं रोजगार सृजन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। मुख्यमंत्री का यह दौरा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ की पहचान को और अधिक सुदृढ़ करेगा।

मुख्यमंत्री को शुभकामनाएँ देने हेतु स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, रायपुर पर कैबिनेट मंत्री राम विचार नेताम, टंकराम वर्मा, गजेंद्र यादव, गुरु खुशवंत साहेब तथा विधायक पुरंदर मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने मुख्यमंत्री को हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए आशा व्यक्त की कि यह विदेश प्रवास छत्तीसगढ़ के विकास के लिए नई दिशा प्रदान करेगा।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एयरपोर्ट से रवाना होते समय अपने सहयोगियों और प्रदेशवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा—

“छत्तीसगढ़ नई औद्योगिक नीति के साथ तेजी से औद्योगिक विकास और निवेश का केंद्र बन रहा है। राज्य सरकार का प्रयास है कि विश्व स्तरीय कंपनियों एवं उद्योग समूहों को छत्तीसगढ़ में निवेश हेतु आमंत्रित किया जाए, जिससे यहाँ की युवाशक्ति को रोजगार के अधिक अवसर मिलें। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सबके स्नेह और मंगलकामनाओं से यह प्रवास निश्चित ही प्रदेश में निवेश और रोजगार सृजन की दिशा में नए अवसरों के द्वार खोलेगा।”

मुख्यमंत्री का यह दौरा मुख्यतः जापान और दक्षिण कोरिया की प्रमुख औद्योगिक कंपनियों, निवेशकों एवं सरकारी प्रतिनिधियों से मुलाकात पर केंद्रित रहेगा। इस दौरान वे विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में संभावनाओं पर चर्चा करेंगे तथा छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति और निवेश-अनुकूल वातावरण का विस्तृत परिचय देंगे।

जापान और दक्षिण कोरिया दोनों ही देशों को उच्च तकनीक, मैन्युफैक्चरिंग, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स और नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में अग्रणी माना जाता है। मुख्यमंत्री की इस यात्रा से छत्तीसगढ़ को इन क्षेत्रों में निवेश आकर्षित करने, तकनीकी सहयोग प्राप्त करने और नई औद्योगिक इकाइयों की स्थापना हेतु ठोस संभावनाएँ बनने की उम्मीद है।

प्रदेश सरकार का मानना है कि इस तरह के अंतरराष्ट्रीय संवाद से न केवल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश को प्रोत्साहन मिलेगा, बल्कि छत्तीसगढ़ को वैश्विक औद्योगिक नक्शे पर नई पहचान भी मिलेगी। इसके साथ ही, प्रदेश के युवाओं को कौशल विकास एवं रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें