Advertisment

13th June 2026

BREAKING NEWS

बेहतर स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा के लिए सीधी ट्रेन कनेक्टिविटी बेहद जरूरी- हफीज मेमन

आँख से दूर न हो दिल से उतर जाएगा.... वक़्त का क्या हैं गुजरता है, गुजर जाएगा....

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की मौजूदगी में डीएमएफ बैठक सम्पन्न, स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल को मिली बड़ी सौगात

विकास पथ पर नगर पंचायत झगड़ाखंड, ₹20 लाख की लागत से नाली निर्माण कार्य शुरू

राष्ट्रीयकृत बैंक के लिए फिर उठी आवाज, चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने RBI गवर्नर को लिखा पत्र

: मुख्यमंत्री आज करेंगे महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क  पिपरिया का शुभारंभ

Admin Sat, Mar 25, 2023

मनेन्द्रगढ़-चिरमिर-भरतपुर ।  मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल आज छत्तीसगढ़ शासन की महत्वकांक्षी योजना महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क का शुभारंभ सुबह 11ः30 बजे वर्चुअल रूप से करेंगे। जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन विकासखण्ड मनेन्द्रगढ़ के ग्राम पिपरिया स्थित रीपा स्थल में किया गया है। उल्लेखनीय है कि जिले में कुल 06 रीपा चयनित हैं जिसमें विकासखण्ड मनेन्द्रगढ़ के पिपरिया तथा परसगढ़ी, विकासखण्ड भरतपुर के बहरासी तथा जनकपुर, विकासखण्ड खड़गवां के चिरमी तथा दुबछोला हैं। विकासखण्ड मनेंद्रगढ़ के परसगढ़ी गौठान में रीपा अंतर्गत झाड़ू मेकिंग, बयोडिगडेबल बैग्स मेकिंग, पेपर कप और पेपर नैपकिन मेकिंग, स्लीपर चप्पल मेकिंग, स्टेशनरी प्रोडक्ट मेकिंग एवं प्रिंटिंग, वालेट पर्स एवं बैग मेकिंग यूनिट का संचालन स्व सहायता समूह की 38 महिलाएं कर रहीं हैं। पिपरिया गौठान में समूह की 37 महिलाएं फ्लाई एश ब्रिक, पेवर ब्लॉक, पोल मेकिंग यूनिट, फेब्रिकेशन प्रोफ़ाइल शीट उत्पादन मेकिंग यूनिट, गोबर उत्पादन मेकिंग यूनिट, बेकरी एवं मिलेट उत्पादन मेकिंग यूनिट का संचालन कर रहीं हैं। इसी प्रकार विकासखण्ड भरतपुर के बहरासी गौठान में समूह की 27 महिलाओं द्वारा रीपा अंतर्गत जीराफुल चावल प्रसंस्करण एवं पैकिंग यूनिट के साथ वनोपज प्रसंस्करण, बोरी बैग मेकिंग एवं प्रिंटिंग, झाड़ू मेकिंग, टॉयलेटरीज प्रोडक्ट मेकिंग, स्लीपर चप्पल मेकिंग यूनिट तथा जनकपुर गौठान में 33 महिलाओं द्वारा पिकल्स मेकिंग एंड पैकेजिंग यूनिट, बेकरी एवं ब्रेड मेकिंग यूनिट, सनेटरी पैड एवं डायपर मेकिंग यूनिट, रेडीमेड फैशन डिजाइन स्विंग सेंटर, स्लीपर चप्पल मेकिंग यूनिट का संचालन कर रहीं हैं।वही विकासखण्ड खड़गवां के  दुबछोला गौठान में रीपा अंतर्गत समूह की 41 महिलाओं द्वारा कुल पांच गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है जिसमे फेब्रीकेशन/प्रोफाइल शीट मेकिंग, बोरी बैग मेकिंग एवं प्रिंटिंग, फ्लाई एश ब्रिक, पेपर ब्लाक, पोल मेकिंग, पूजन सामग्री मेकिंग एवं अगरबत्ती मेकिंग, फ्लेक्स एवं ओफसेट बैनर प्रिंटिंग यूनिट तथा चिरमी गौठान में 30 महिलाओं द्वारा वनोपज एवं मिलेट प्रसंस्करण, सीमेंट गमला पोल मेकिंग, कोदो चावल प्रसंस्करण एवं पैकिंग, आरओ एवं मिनरल वोटर प्लांट संचालित है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें