Advertisment

26th June 2026

BREAKING NEWS

सियासत हो या फिर शतरंज, दोनों का नियम ये है.... बली प्यादों की चढ़ती है, वजीरों को बचाने में....

तेलनदी से ढोर्रा बांध जोड़ो अभियान चलाने की जरूरत है, हो सके तो क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को सत्याग्रह आंदोलन करना चाहिए

जांच से खुल सकते हैं बड़े राज" "करोड़ों की स्वास्थ्य योजनाओं पर सवाल: दवा वितरण या दवा विनाश?"

नारी राग-रंग महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ

प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह विफल- स्वप्निल सिन्हा

: खालसा हायर सेकेंडरी स्कूल में बच्चों ने मनाया कृष्ण जन्माष्टमी त्यौहार

Admin Sat, Aug 24, 2024

मनेंद्रगढ़।एमसीबी। खालसा हायर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव धूमधाम से मनाया। संस्था के डायरेक्टर  सुरेंद्र प्रताप सिंह ,श्रीमती संगीता सिंह, रमनदीप सिंह, श्रीमती मीत छाबड़ा ने बच्चों को आशीर्वाद दिया और उपस्थित होकर भगवान श्री कृष्ण जी की पूजा अर्चना की। संस्था की डायरेक्टर में मीत छाबड़ा ने बताया कि जन्माष्टमी हिंदू परंपरा के अनुसार तब मनाई जाती है जब माना जाता है कि कृष्ण का जन्म मथुरा में भाद्रपद महीने के आठवें दिन की आधी रात को हुआ था। कृष्ण का जन्म अराजकता के क्षेत्र में हुआ था। विद्यालय की प्राचार्य दिवप्रीत कौर ने बताया कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी का यह पर्व प्रत्येक हिंदू के लिए एक विशेष दिन होता है। मान्यता है कि इस दिन कृष्ण भगवान को भक्ति भाव से प्रसन्न करने पर संतान, सम्रद्धि एवं अधिक उम्र की प्राप्ति होती है. सभी हिंदुओं द्वारा जन्माष्टमी के पावन पर्व को भगवान श्री कृष्ण के जयंती के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर विद्यालय के नन्हे मुन्ने बच्चों के द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया। इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिका समीक्षा मिश्रा ,भावना प्रजापति, नेहा सिंह शर्मा सुजाता निषाद, सुधांशु सोनी, मीरा कुंडू, सपना पटेल ,पूजा यादव,तान्या मंसूरी , भारतीय सक्सेना, तपोषी दास, शिखा कोठार, जीनत , अंशिता शुक्ला आदि शिक्षक गण मौजूद रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें