Advertisment

22nd June 2026

BREAKING NEWS

वन भूमि डायवर्सन और टेंडर प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग, प्रधानमंत्री को लिखा पत्र

811 अभ्यर्थी होंगे शामिल, बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों के लिए विशेष आवास व्यवस्था, कंट्रोल रूम भी सक्रिय

कुछ देर की ख़ामोशी है,फिर शोर आएगा.... तुम्हारा सिर्फ वक़्त आया है, हमारा दौर आएगा....

कलेक्टर हुईं सख्त निर्देश, सुपरवाइजरों को दिया अल्टीमेटम - घर-घर जाकर करें ई-केवाईसी और हितग्राहियों का सत्यापन

जिला शिक्षा अधिकारी से प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की सौजन्य भेंट, शिक्षा की गुणवत्ता पर हुई चर्चा

सीडबाल से वृक्षारोपण एक प्रभावी तकनीक- डॉ विनोद पांडेय : हाई स्कूल पिपरिया में बच्चों को बताया गया सीड बॉल से वृक्षारोपण

Praveen Nishee Fri, Jul 25, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। शासकीय हाई स्कूल पिपरिया में प्राचार्य डॉ विनोद पांडेय द्वारा छात्र-छात्राओं को सीट बॉल से वृक्षारोपण की तकनीक से परिचित कराया जिसका उपयोग वृक्षारोपण के लिए किया जाता है सीड बाल मतलब बीजगेंद जिसमें मिट्टी पानी तथा जैविक खाद तथा पौधे के बीच का उपयोग करते हैं

डॉ पांडेय ने आगे बताया कि बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण को देखते हुए तथा पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए और ऑक्सीजन की कमी को दूर करने के लिए हम इस तकनीक का उपयोग करते हैं इस कार्यक्रम से वृक्षारोपण न केवल पर्यावरण को संरक्षित करने में मदद करता है बल्कि छात्रों को प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी को भी बताता है हम इस तकनीक का उपयोग अन्य पौधों के साथ-साथ फलदार वृक्ष जामुन सीताफल अमरुद नींबू के लिए भी कर सकते हैं छात्र-छात्राओं को सीडबाल सीखाने में विद्यालय की व्याख्याता संगीता तिवारी एवं उषा किरण सिंह का विशेष सहयोग रहा । इसके साथ-साथ जरीना परवीन, शर्मिष्ठा दत्ता, अबुल कमर के साथ अन्य छात्र छात्राओं ने बड़े उत्साह से सीडबाल बनाया

विज्ञापन

जरूरी खबरें