Advertisment

26th June 2026

BREAKING NEWS

तेलनदी से ढोर्रा बांध जोड़ो अभियान चलाने की जरूरत है, हो सके तो क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को सत्याग्रह आंदोलन करना चाहिए

जांच से खुल सकते हैं बड़े राज" "करोड़ों की स्वास्थ्य योजनाओं पर सवाल: दवा वितरण या दवा विनाश?"

नारी राग-रंग महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ

प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह विफल- स्वप्निल सिन्हा

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

: योग एवं प्राणायाम से बच्चे होंगे संस्कारवान -उपाध्याय, पतंजलि योग समिति मनेद्रगढ़ का आयोजन मुकुंदपुर में

Admin Sat, Jul 20, 2024

डोमनहिल। एमसीबी।स्कूली बच्चों के दैनिक दिनचर्या में अच्छे संस्कार एवं योग एवं प्राणायाम को समाहित करने से आगे चलकर ये स्कूली बच्चे सफल नागरिक बनकर समाज को मजबूती प्रदान करेंगे- उक्त बातें पतंजलि योग समिति के वरिष्ठ योग प्रशिक्षक एवं जिला प्रभारी सतीश उपाध्याय, प्राथमिक शाला मुकुंदपुर में आयोजित योग एवं प्राणायाम के एक संक्षिप्त कार्यक्रम के दौरान व्यक्त कर रहे थे। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के कुशल प्रशिक्षक विवेक कुमार तिवारी, छत्तीसगढ़ योग आयोग के जिला प्रभारी अरुण कुमार वर्मा की उपस्थिति में प्राथमिक शाला मुकुंदपुर में एक दिवसीय योग एवं प्राणायाम का परिचय सत्र का भी आयोजन किया गया।विद्यालय के बच्चों एवं शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों की उपस्थिति में रखे गये इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन एमसीबी जिला के विवेक कुमार तिवारी ने कई कठिन आसनों का प्रदर्शन किया। पतंजलि योग समिति जिला इकाई द्वारा आयोजित योग एवं प्राणायाम के इस कार्यक्रम में प्राथमिक शाला मुकुंदपुर विकास समिति के राम लखन , ग्राम शिक्षा के सदस्य विजय कुमार टेकाम, मध्यान्ह भोजन विद्यालय प्रभारी पिंकी,शांति एवं अन्य अभिभावक उपस्थित थे। मुकुंदपुर विद्यालय के योग एवं प्राणायाम कार्यक्रम के संबंध में श्री उपाध्याय ने कहा मुकुंदपुर में आने वाले समय में किसी विशेष अवसरों पर योग से जुड़े वरिष्ठ पदाधिकारी की उपस्थिति में बड़े पैमाने पर कार्यक्रम होगा। मुकुंदपुर के कार्यक्रम के पश्चात निकट भविष्य में हाई स्कूल मेरो परिसर में प्राचार्य जगन्नाथ बंजारे एवं प्राथमिक शाला,तथा माध्यमिक शाला मेरो के सहयोग से योग सत्र का कार्यक्रम सितंबर माह में आयोजित किया जाएगा। मुकुंदपुर के परिसर में आयोजित योग कार्यक्रम में उपस्थित समस्त स्कूली बच्चों को विवेक कुमार तिवारी के द्वारा फल का वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन सतीश उपाध्याय ने किया। आमंत्रित अतिथियों का आभार प्रदर्शन छत्तीसगढ़ योग आयोग के जिला प्रभारी अरुण कुमार वर्मा के द्वारा किया गया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें