Advertisment

27th June 2026

BREAKING NEWS

सियासत हो या फिर शतरंज, दोनों का नियम ये है.... बली प्यादों की चढ़ती है, वजीरों को बचाने में....

तेलनदी से ढोर्रा बांध जोड़ो अभियान चलाने की जरूरत है, हो सके तो क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को सत्याग्रह आंदोलन करना चाहिए

जांच से खुल सकते हैं बड़े राज" "करोड़ों की स्वास्थ्य योजनाओं पर सवाल: दवा वितरण या दवा विनाश?"

नारी राग-रंग महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ

प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह विफल- स्वप्निल सिन्हा

: महिला समता मंच के द्वारा पीएम श्री प्राथमिक शाला चनवारी डाँड़ में बच्चों के बीच जाकर बाल दिवस मनाया गया

Admin Sun, Nov 17, 2024

मनेन्द्रगढ़।एमसीबी। बाल दिवस के अवसर पर महिला समता मंच के द्वारा पीएम श्री प्राथमिक शाला चनवारी डाँड़ में बच्चों के बीच जाकर बाल दिवस मनाया गया इस अवसर पर सर्वप्रथम महिला समता मंच की अध्यक्ष श्रीमती रीता सेन के द्वारा प्राथमिक शाला की प्रधान पाठिका श्रीमती बड़ा  का पुष्प गुच्छऔर पेन देकर के स्वागत किया गया साथ ही समता मंच की सभी सदस्यों के द्वारा विद्यालय की शिक्षिकाओं का पेन और पुष्प देकर स्वागत किया गया। इसके पश्चात बच्चों के बीच विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें चम्मच दौड़ फुग्गा दौड़ कुर्सी दौड़ तथा मेंढक दौड़ कक्षा पहली दूसरी तीसरी चौथी और पांचवी के बच्चों के द्वारा की गई प्रतियोगिताओं में प्रथम द्वितीय व तृतीय आने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया और सभी बच्चों को कलर पेंसिल समतामंच की ओर से दी गई। पुरस्कार पाकर बच्चों की मनमोहक मुस्कान देखते ही बनती थी विद्यालय परिवार ने भी हमारा बहुत सहयोग किया और श्रीमती बड़ा  ने अपने उद्बोधन में समता मंच को धन्यवाद प्रेषित किया ।आज का यह दिन बच्चों के बीच जाकर यादगार बन गया आज के इस कार्यक्रम समता मंच की अध्यक्ष श्रीमती रीता सेन एवं सभी मंच के सदस्यों में वीरांगना श्रीवास्तव डॉली अग्रवाल मालिनीअग्रवाल किरण तिवारी गंगा ताम्रकार, रीनू प्रसाद,अंजू पांडे ,भावना गुप्ता ,रुचि गुप्ता ,माया सेनआदि सदस्य उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन वीरांगना श्रीवास्तव ने किया ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें