Advertisment

20th June 2026

BREAKING NEWS

कुछ देर की ख़ामोशी है,फिर शोर आएगा.... तुम्हारा सिर्फ वक़्त आया है, हमारा दौर आएगा....

कलेक्टर हुईं सख्त निर्देश, सुपरवाइजरों को दिया अल्टीमेटम - घर-घर जाकर करें ई-केवाईसी और हितग्राहियों का सत्यापन

जिला शिक्षा अधिकारी से प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की सौजन्य भेंट, शिक्षा की गुणवत्ता पर हुई चर्चा

मनेन्द्रगढ़ के मधुर अग्रवाल ने सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया नगर का गौरव

98 से गणना कर पुरानी पेंशन लागू करने की मांग, प्रदेशभर में शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा कार्यक्रम : प्रतियोगिताओं से बच्चों की प्रतिभा निखरती है

Praveen Nishee Mon, Sep 1, 2025

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी। प्रतियोगिताओं से बच्चों की प्रतिभा निखरती है, इससे नई प्रतिभाओं को सामने आने का अवसर मिलता है उनका बौद्धिक विकास होता है विगत दिवस जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ में आयोजित "सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा" कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली नव्या गुप्ता(पुरुस्कार राशि 7000/-) जो वंदना शिशु शिक्षा निकेतन हायर सेकेण्डरी स्कूल जनकपुर की छात्रा हैं व द्वितीय स्थान प्राप्त शिवेन्द्र तिवारी (पुरुस्कार राशि 5000/-) तो आत्मानंद हायर सेकंडरी स्कूल जनकपुर के छात्र हैं को बधाई देते हुए वंदना शिशु शिक्षा निकेतन हायर सेकेण्डरी स्कूल जनकपुर की प्राचार्य नीरजा सिंह ने कहा कि हम अपने विद्यालय के प्रत्येक छात्र, छात्राओं पर पूरा ध्यान देते हैं और प्रयास करते हैं कि वे बेहतर प्रदर्शन करें हमारे विद्यालय के लिए यह गौरव का क्षण है कि हमारे विद्यालय की छात्रा ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

आत्मानंद हायर सेकेण्डरी स्कूल, मनेन्द्रगढ़ में संयुक्त कलेक्टर इंदिरा मिश्रा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई थी जिसमें प्रथम व द्वितीय स्थान जनकपुर के छात्र,छात्रा को मिला और तृतीय स्थान पर कुमारी साक्षी सिंह, मनेन्द्रगढ़ रहीं।

कार्यक्रम के समापन पर संयुक्त कलेक्टर इंदिरा मिश्रा ने सभी को नशा मुक्ति हेतु शपथ दिलाई ताकि युवा पीढ़ी नशे से दूर रहे और अच्छे नागरिक बनें

विज्ञापन

जरूरी खबरें