Advertisment

26th June 2026

BREAKING NEWS

तेलनदी से ढोर्रा बांध जोड़ो अभियान चलाने की जरूरत है, हो सके तो क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को सत्याग्रह आंदोलन करना चाहिए

जांच से खुल सकते हैं बड़े राज" "करोड़ों की स्वास्थ्य योजनाओं पर सवाल: दवा वितरण या दवा विनाश?"

नारी राग-रंग महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ

प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह विफल- स्वप्निल सिन्हा

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

: प्रतिदिन चिरमिरी निगम आयुक्त शहर की व्यवस्थाओं का ले रहे हैं जायजा

Admin Tue, Jan 14, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। छत्तीसगढ़ प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के निर्देशानसार ज़िले के कलेक्टर एवं चिरमिरी नगर निगम प्रशासक डी. राहुल वेंकट के मार्गदर्शन में प्रतिदिन चिरमिरी नगर निगम के आयुक्त राम प्रसाद आचला के द्वारा निगम अमले के साथ चिरमिरी शहर की साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को आयुक्त आचला ने शहर के हृदय स्थल हल्दीबाड़ी सरगुजा समिति में विशेष अभियान चलाकर नाला की साफ़-सफाई कराई, सफाई कराए जाने के दौरान उन्होंने आमजनों से अपील करते हुए कहा कि अपने घरों के आसपास साफ-सफाई का वातावरण रखें। सफाई रहेगी तो हमें गंभीर से गंभीर बीमारियों से निजात मिलेगी, उन्होंने आमजनता से अपील करते हुए कहा कि घरों के कचरो को वार्डों में प्रतिदिन चल रही डोर टू डोर वाहनों में ही डालें घर के बाहर किसी प्रकार की कोई भी गंदगी ना करें। निरीक्षण के दौरान उन्होंने हल्दीबाड़ी के सिद्धबाबा पहाड़ मंदिर में बन रहे सड़क का निरीक्षण एवं निर्माण कार्यों का मुआयना किया और कार्य में गति लाने तकनीकी अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान नगर निगम के स्वच्छता प्रभारी उमेश तिवारी, सहायक अभियंता विजय बधावन, जिला समन्वयक पीआईयू प्रवीण कुमार सिंह शामिल रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें