Advertisment

14th June 2026

BREAKING NEWS

मोटरयान अधिनियम के तहत ₹5,000 का चालान, मॉडिफाइड सायलेंसर जप्त

बेहतर स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा के लिए सीधी ट्रेन कनेक्टिविटी बेहद जरूरी- हफीज मेमन

आँख से दूर न हो दिल से उतर जाएगा.... वक़्त का क्या हैं गुजरता है, गुजर जाएगा....

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की मौजूदगी में डीएमएफ बैठक सम्पन्न, स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल को मिली बड़ी सौगात

विकास पथ पर नगर पंचायत झगड़ाखंड, ₹20 लाख की लागत से नाली निर्माण कार्य शुरू

यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल के छात्रों ने : संभागीय स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में चमकाया शहर का नाम

Praveen Nishee Thu, Mar 26, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्रों ने जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए विजय प्राप्त की और संभागीय स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी भागीदारी दर्ज कराई।

इन छात्रों ने महेंद्रगढ़ फुटबॉल टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए संभागीय स्तर पर उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया और अपने शहर का नाम रोशन किया। उनकी मेहनत, लगन और टीमवर्क ने सभी का दिल जीत लिया।

विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण एवं अभिभावकों ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय के प्राचार्य ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है, जो अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा बनेगी।

छात्रों में इस उपलब्धि को लेकर उत्साह का माहौल है और वे भविष्य में और भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें