Advertisment

20th June 2026

BREAKING NEWS

कुछ देर की ख़ामोशी है,फिर शोर आएगा.... तुम्हारा सिर्फ वक़्त आया है, हमारा दौर आएगा....

कलेक्टर हुईं सख्त निर्देश, सुपरवाइजरों को दिया अल्टीमेटम - घर-घर जाकर करें ई-केवाईसी और हितग्राहियों का सत्यापन

जिला शिक्षा अधिकारी से प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की सौजन्य भेंट, शिक्षा की गुणवत्ता पर हुई चर्चा

मनेन्द्रगढ़ के मधुर अग्रवाल ने सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया नगर का गौरव

98 से गणना कर पुरानी पेंशन लागू करने की मांग, प्रदेशभर में शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

शा.हाई स्कूल पिपरिया में : स्वच्छता पखवाड़ा का उत्साहपूर्वक हुआ आयोजन, विद्यार्थियों ने लिया स्वच्छता का संकल्प

Praveen Nishee Thu, Sep 18, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी । शासकीय हाई स्कूल पिपरिया में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत आज स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन बड़े उत्साह और जोश के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में छात्र-छात्राओं, प्राचार्य तथा व्याख्याताओं द्वारा सामूहिक रूप से साफ-सफाई अभियान चलाया गया। विद्यार्थियों ने झाड़ू और अन्य साफ-सफाई सामग्री लेकर विद्यालय को स्वच्छ और आकर्षक बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को हैंड वॉश की सही विधि की जानकारी दी गई और यह बताया गया कि स्वच्छता केवल परिसर तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि व्यक्तिगत स्वच्छता और सामुदायिक स्वच्छता दोनों ही स्वस्थ जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। प्राचार्य ने सभी छात्र-छात्राओं को स्वच्छता की शपथ दिलाते हुए उन्हें स्वच्छता का महत्व समझाया और प्रेरित किया कि वे केवल विद्यालय में ही नहीं बल्कि अपने घर, मोहल्ले और पूरे गांव में भी स्वच्छ वातावरण बनाए रखने की जिम्मेदारी निभाएं।

इस अवसर पर प्राचार्य के साथ-साथ विद्यालय के शिक्षकों एवं व्याख्याताओं ने भी स्वच्छता के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता सिर्फ एक आदत नहीं बल्कि जीवनशैली का हिस्सा होनी चाहिए। कार्यक्रम में सुष्मिता सालोमन, डॉ. विनोद पांडेय, उषा किरण सिंह, जरीना परवीन, संगीता तिवारी, अबुल कमर सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और शिक्षण स्टाफ उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें