Advertisment

27th June 2026

BREAKING NEWS

सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक चेतना,राष्ट्रीय गौरव एवं भारतीय मूल्यों के लिए नई चेतना

भवन में तेज डीजे से वार्डवासी परेशान, पुलिस से कार्रवाई की मांग

सियासत हो या फिर शतरंज, दोनों का नियम ये है.... बली प्यादों की चढ़ती है, वजीरों को बचाने में....

तेलनदी से ढोर्रा बांध जोड़ो अभियान चलाने की जरूरत है, हो सके तो क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को सत्याग्रह आंदोलन करना चाहिए

जांच से खुल सकते हैं बड़े राज" "करोड़ों की स्वास्थ्य योजनाओं पर सवाल: दवा वितरण या दवा विनाश?"

: स्वच्छता एक निरंतर एवं सतत् लक्ष्य - प्राचार्य डॉ. बसंत कुमार तिवारी

Admin Wed, Oct 2, 2024

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी। जन-जन को जगाना है, भारत को स्वच्छ बनाना है, इसी नारे के साथ मनेंद्रगढ़ के “दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल” के सभी शिक्षकगण, प्राचार्य डॉ. बसंत कुमार तिवारी एवं पूर्व न्यायमूर्ति व विद्यालय के निदेशक  व्यंकटेश सिंह ने आज गांधी जयंती के अवसर पर विद्यालय परिसर से सफाई आरंभ कर स्थानीय सिद्ध बाबा मंदिर तक पहुँचे जहाँ रोज कई भक्तगण आते हैं और अपनी श्रद्धा भक्ति अर्पण कर चले जाते हैं परंतु मन्दिर परिसर में फैले गंदगी पर ध्यान नहीं देते। ‘दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल’ के सभी शिक्षक -शिक्षिकाओं समेत प्राचार्य एवं निदेशक ने मंदिर परिसर का कोना-कोना स्वच्छ किया प्रचार्य डॉ० तिवारी ने छात्र-छात्राओं के साथ समाज को भी यह संदेश दिया कि “घर,नगर,समाज और देश सिर्फ एक दिन की सफाई से स्वच्छ और स्वस्थ्य नहीं होता है उसके लिए प्रतिदिन इसका ख्याल रखना पड़ता है। सफाई करने को नियमित लक्ष्य बनाने से ही हम वास्तविक रूप में स्वच्छ एवं स्वस्थ भारत का निर्माण कर पाएंगे। निदेशक श्री सिंह ने सत्य और अहिंसा के पुजारी हमारे ‘राष्ट्रपिता महात्म गाँधी’ के सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी जिसका छात्र - छात्राओं पर एक सकारात्मक प्रभाव पड़े और वह जीवन में संघर्षों का डटकर सामना कर सके।

विज्ञापन

जरूरी खबरें