Advertisment

21st June 2026

BREAKING NEWS

वन भूमि डायवर्सन और टेंडर प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग, प्रधानमंत्री को लिखा पत्र

811 अभ्यर्थी होंगे शामिल, बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों के लिए विशेष आवास व्यवस्था, कंट्रोल रूम भी सक्रिय

कुछ देर की ख़ामोशी है,फिर शोर आएगा.... तुम्हारा सिर्फ वक़्त आया है, हमारा दौर आएगा....

कलेक्टर हुईं सख्त निर्देश, सुपरवाइजरों को दिया अल्टीमेटम - घर-घर जाकर करें ई-केवाईसी और हितग्राहियों का सत्यापन

जिला शिक्षा अधिकारी से प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की सौजन्य भेंट, शिक्षा की गुणवत्ता पर हुई चर्चा

: कलेक्टर  डी राहुल वेंकट ने लोकसभा चुनाव के संबंध में राजनैतिक दलों के साथ की बैठक

Admin Fri, Jan 5, 2024

मनेंद्रगढ़/एमसीबी/05 जनवरी 2024/आज कार्यालय कलेक्टर सभा कक्ष में कलेक्ट कलेक्टर  डी राहुल वेंकट की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों का बैठक आहूूत किया गया। बैठक में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रायपुर के पत्र क्रमांक 8067 द्वारा फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता तिथि 01 जनवरी 2024 के संबंध में आयोग द्वारा पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी किया गया है। उक्त जारी कार्यक्रम के अनुक्रम में 06 जनवरी 2024 को एकीकृत मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन होना है। मतदाता सूची का प्रकाशन उपरान्त नाम जोडने मतदाता सूची में नाम जोड़ने हेतु फार्म 6 भराया जावेगा, नाम सुधार, पता, सुधार, फोटो, जन्मतिथि सुधार हेतु फार्म 8 भराया जायेगा एवं, मृत व्यक्तियों का नाम हटाने हेतु फार्म 7 भराया जायेगा। उक्त कार्य 22 जनवरी 2024 तक चलेगा। 13 जनवरी 2024 शनिवार एवं 14 जनवरी 2024 रविवार को विशेष शिविर का आयोजन मतदान केन्द्रों पर किया जायेगा। जिसमंे नाम जोड़ने काटने, एवं सुधार हेतु फार्म भराया जायेगा। 02 फरवरी 2024 को तक प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया जायेगा। 08 फरवरी 2024 को मतदाता सूची का फाइनल प्रकाशन होगा। उपरोक्त कार्यक्रम के संबंध में सभी राजनीतिक दलों के उपस्थित अध्यक्ष, सदस्यों के समक्ष विस्तार से चर्चा किया गया एवं तिथि वार जारी आयोग द्वारा कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया गया। उक्त बैठक में राजनैतिक दल के बीजेपी से रामनरेश राय, कांग्रेस से सौरभ मिश्रा, बीएसपी से हीरालाल, भुवनेश्वर प्रसाद, ईआरओ एमसीबी श्रीमती अभिलाषा पैकरा, ईआरओ चिरमिरी बी.एस. मरकाम, एईआरओ नीरज कांत तिवारी तहसीलदार एमसीबी उपस्थित रहे। इस दौरान उपस्थित समस्त राजनैतिक दलों को बीएलए नियुक्त करने हेतु आवश्यक फार्म का वितरण किया गया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें