Advertisment

21st June 2026

BREAKING NEWS

वन भूमि डायवर्सन और टेंडर प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग, प्रधानमंत्री को लिखा पत्र

811 अभ्यर्थी होंगे शामिल, बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों के लिए विशेष आवास व्यवस्था, कंट्रोल रूम भी सक्रिय

कुछ देर की ख़ामोशी है,फिर शोर आएगा.... तुम्हारा सिर्फ वक़्त आया है, हमारा दौर आएगा....

कलेक्टर हुईं सख्त निर्देश, सुपरवाइजरों को दिया अल्टीमेटम - घर-घर जाकर करें ई-केवाईसी और हितग्राहियों का सत्यापन

जिला शिक्षा अधिकारी से प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की सौजन्य भेंट, शिक्षा की गुणवत्ता पर हुई चर्चा

: कलेक्टर ने दूरस्थ धान खरीदी केन्द्र का किया आकस्मिक निरीक्षण, दिया निर्देश तौल में सही वजन का रखें ध्यान- विनय लंगेह

Admin Fri, Jan 12, 2024

कोरिया 10 जनवरी 2024/ कलेक्टर  विनय कुमार लंगेह लगातार धान खरीदी केन्द्रों का दौरा कर रहे हैं, बल्कि वहां पहुंचकर सीधे किसानों से चर्चा कर उनकी समस्याओं, परेशानियों के बारे में पूछ भी रहे हैं। इसी कड़ी में आज जिले के सोनहत विकासखण्ड के दूरस्थ धान खरीदी केन्द्र रामगढ़ का आकास्मिक निरीक्षण किया। श्री लंगेह ने पंजीकृत किसानों से चर्चा की, उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। श्री लंगेह ने इस अवसर पर नोडल अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी तरह की लापरवाही बरती गई तो सीधे कड़ी कार्यवाही की जाएगी। जिले के सभी धान केन्द्रों में बड़ी संख्या में धान बेचने वाले किसान पहुंच रहे हैं। श्री लंगेह ने निरीक्षण के दौरान समिति में कुल 1 हजार 228 नग पुराने जूट बारदाने अधिक पाए गए जो नियमानुसार गलत था, जिसे मौके पर जब्ती की गई। तथा किसानों से हमाली कार्य कराने जैसे कृत्य के लिए समिति प्रबंधक गोविंद दुबे, फूड प्रभारी रामचन्द्र, बारदाना प्रभारी शैलेश्वर सिंह व सहायक नोडल अधिकारी सुखीराम लकड़ा को तत्काल शो-काज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए साथ ही बारदाना प्रभारी को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश भी दिए गए। कलेक्टर ने किसानों से किसी भी प्रकार पैसे की मांग की शिकायत आने पर कड़ी कार्यवाही करने की बात कही। मौसम को देखते हुए कहा कि धान के रखरखाव के लिए उचित प्रबंध करने के निर्देश दिए ताकि बारिश से धान को सुरक्षित रख सकें। बता दें राज्य शासन द्वारा जिला प्रशासन धान खरीदी को बेहद गंभीरता से लिए हुए हैं। अवैध धान खरीदी परिवहन, भण्डारण, कोचियों पर नकेल कसी जा रही है।  बता दें 1 नवम्बर 2023 से धान खरीदी शुरू हुआ है, जो 31 जनवरी 2024 तक चलेगी। जिले में इस वर्ष पंजीकृत किसानों की संख्या 22 हजार 274 है, वहीं धान बोए गए रकबे 29 हजार 771 हेक्टेयर है। इस वर्ष जिले में 22 धान खरीदी केन्द्र बनाए गए हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें