Advertisment

19th June 2026

BREAKING NEWS

मनेन्द्रगढ़ के मधुर अग्रवाल ने सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया नगर का गौरव

98 से गणना कर पुरानी पेंशन लागू करने की मांग, प्रदेशभर में शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

सघन कुष्ठ खोज अभियान 15 जून से 15 जुलाई तक, घर-घर जाकर होगी पहचान

जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन, श्रीमती रेणुका सिंह मुख्य अतिथि के रूप शामिल होगी

पुरानी पेंशन का लाभ दिलाने की मांग, विधायक के समक्ष रखी गई समस्याएं

: बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान जागरूकता रथ को कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Admin Thu, Sep 14, 2023

मनेन्द्रगढ़।एमसीबी। 13 सितम्बर 2023/  बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं कार्यक्रम का शुभारंभ  कलेक्टर  नरेन्द्र कुमार दुग्गा एवं जिले में नव पदस्थ जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी आर. के. खाती द्वारा रथ को हरी झण्डी दिखाकर कार्यालय कलेक्टर  मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी भरतपुर से रवाना किया गया । इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी एवं समस्त अनुविभागीय अधिकारी (रा० ) सहित सभी विभागों के जिला प्रमुख अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग के पर्यवेक्षक, जिला बाल संरक्षण इकाई के अधिकारी कर्मचारी, आंगनबाडी कार्यकर्ता एवं स्कूली बालिकाए उपस्थित थी। इसी कार्यक्रम अन्तर्गत स्कूली बालिकाओं द्वारा कलेक्टर एवं अन्य समस्त उपस्थित अधिकारियों को बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं से संबंधित बैन्ड बांधा गया साथ ही कलेक्टर को टी-शर्ट एवं कैंप देकर स्वागत किया गया।

इस कार्यक्रम अन्तर्गत रथ बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं से संबंधित संदेशों एवं बालक-बालिका संरक्षण से संबंधित अधिनियमों कानूनों की जानकारी से संबंधित विडियों का प्रदर्शन जिले की प्रमुख स्कूलों में भ्रमण करते हुए किया जायेगा। इसी के तहत् सभी स्कूलों आंगनबाडी केन्द्रों में बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं से संबंधित सपथ ग्रहण कराया जायेगा तथा यथा संभव बेटियों के नाम से अधिकाधिक वृक्षरोपण स्कूलो तथा आंगनबाडियों में कराया जायेगा एवं लिंगभेद से संबंधित कुरीतियों को रोकने का प्रचार प्रसार भी किया जायेगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें