Advertisment

20th June 2026

BREAKING NEWS

कुछ देर की ख़ामोशी है,फिर शोर आएगा.... तुम्हारा सिर्फ वक़्त आया है, हमारा दौर आएगा....

कलेक्टर हुईं सख्त निर्देश, सुपरवाइजरों को दिया अल्टीमेटम - घर-घर जाकर करें ई-केवाईसी और हितग्राहियों का सत्यापन

जिला शिक्षा अधिकारी से प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की सौजन्य भेंट, शिक्षा की गुणवत्ता पर हुई चर्चा

मनेन्द्रगढ़ के मधुर अग्रवाल ने सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया नगर का गौरव

98 से गणना कर पुरानी पेंशन लागू करने की मांग, प्रदेशभर में शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

141 कर्मचारियों को समयमान से वंचित करने पर जताई कड़ी नाराजगी : कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को कारण बताओ नोटिस किया जारी

Praveen Nishee Fri, Sep 26, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कलेक्टर डी. राहुल वेंकट द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी को गंभीर लापरवाही बरतने के मामले में कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है। कलेक्टर कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार एमसीबी जिला के जिला शिक्षा अधिकारी के अधीनस्थ 141 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को समयमान का लाभ प्रदाय किए जाने की प्रक्रिया लंबे समय से लंबित है। इस संबंध में नस्ती प्रस्तुत करने हेतु तीन दिवस की समय-सीमा निर्धारित किए जाने के बावजूद विभाग द्वारा अब तक पूर्ण और सटीक जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है। बार-बार अधूरी एवं त्रुटिपूर्ण नस्ती प्रस्तुत किए जाने को प्रशासन ने गंभीर लापरवाही मानते हुए जिला शिक्षा अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा है।

कलेक्टर ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि इस लापरवाही के कारण सभी 141 कर्मचारी समयमान का लाभ प्राप्त करने से वंचित हैं, जो सीधे तौर पर कर्मचारियों के अधिकारों का हनन है। उन्होंने पूछा है कि क्यों न इस गंभीर लापरवाही के लिए जिला शिक्षा अधिकारी के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की जाए। नोटिस में निर्देश दिया गया है कि जिला शिक्षा अधिकारी दो दिवस के भीतर स्वयं समक्ष उपस्थित होकर समाधान कारक जवाब प्रस्तुत करें। निर्धारित अवधि में जवाब प्रस्तुत न करने अथवा असंतोषजनक जवाब देने की स्थिति में कलेक्टर ने एक पक्षीय कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें