Advertisment

19th June 2026

BREAKING NEWS

मनेन्द्रगढ़ के मधुर अग्रवाल ने सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया नगर का गौरव

98 से गणना कर पुरानी पेंशन लागू करने की मांग, प्रदेशभर में शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

सघन कुष्ठ खोज अभियान 15 जून से 15 जुलाई तक, घर-घर जाकर होगी पहचान

जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन, श्रीमती रेणुका सिंह मुख्य अतिथि के रूप शामिल होगी

पुरानी पेंशन का लाभ दिलाने की मांग, विधायक के समक्ष रखी गई समस्याएं

: कलेक्टर श्री दुग्गा ने सेल्फ़ी ज़ोन में फोटो क्लिक करके दिया मतदाता जागरूकता का संदेश

Admin Sat, Sep 2, 2023

मनेंद्रगढ़, 02 सितम्बर  2023 / कलेक्टर  नरेंद्र कुमार दुग्गा शनिवार को स्वामी आत्मानंद स्कूल मनेंद्रगढ़ में आयोजित स्वीप के अंतर्गत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में उपस्थित दिव्यांग, बुजुर्ग, महिला, नागरिकों, स्कूली छात्र और छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के खिलाड़ियों को कलेक्टर श्री दुग्गा ने मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई। चला संगी वोट देहे जाबो और चुनई चिरई के बैनर तले स्वीप जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित सभी मतदाताओं के साथ कलेक्टर ने सेल्फ़ी ज़ोन में फोटो खिंचाई। इसके साथ ही केंद्र में बने हुए मतदान संकल्प बोर्ड में सभी अधिकारियों कर्मचारियों ने मतदाताओं को जागरूक करने स्लोगन लिखा। कलेक्टर श्री दुग्गा ने लिखा कि जिले कि सभी मतदाताओं को मतदान करने का अनुरोध करता हूँ तो वहीं अपर कलेक्टर श्री अनिल सिदार ने लिखा मतदान अधिकार ही नहीं दायित्व भी है इसलिए मतदान अवश्य करें। एसडीएम मनेंद्रगढ़ श्रीमती अभिलाषा पैकरा, जिला पंचायत के नोडल अधिकारी  पीके हरित, जिला शिक्षा अधिकारी  अजय मिश्रा, तहसीलदार  नीरज तिवारी, मण्डल संयोजक संजय श्रीवास्तव तथा अन्य अधिकारी कर्मचारी और बड़ी संख्या में मतदाता उपस्थित थे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें