Advertisment

14th June 2026

BREAKING NEWS

मोटरयान अधिनियम के तहत ₹5,000 का चालान, मॉडिफाइड सायलेंसर जप्त

बेहतर स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा के लिए सीधी ट्रेन कनेक्टिविटी बेहद जरूरी- हफीज मेमन

आँख से दूर न हो दिल से उतर जाएगा.... वक़्त का क्या हैं गुजरता है, गुजर जाएगा....

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की मौजूदगी में डीएमएफ बैठक सम्पन्न, स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल को मिली बड़ी सौगात

विकास पथ पर नगर पंचायत झगड़ाखंड, ₹20 लाख की लागत से नाली निर्माण कार्य शुरू

: कलेक्टर नरेन्द्र कुमार दुग्गा कलेक्ट्रेट के विभिन्न कार्यालयों के औचक निरीक्षण पर निकले

Admin Thu, May 11, 2023

मनेन्द्रगढ़ । एमसीबी । कलेक्टर दुग्गा सर्वप्रथम कलेक्ट्रेट सभाकक्ष पहुंचे जहां पर सभाकक्ष के नवीनीकरण का कार्य चल रहा है। उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को सभाकक्ष के साथ अटैच लेट-बाथ बनाने के निर्देश दिये। प्रोजेक्टर के साथ सभाकक्ष के दोनों ओर एलईडी डिस्प्ले बोर्ड लगाने तथा सभी अधिकारियों के टेबल में डिजिटल माइक बोर्ड लगाने के निर्देश दिये। इसके पश्चात कलेक्टर कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित सभी कार्यालयों के निरीक्षण पर पहुँचे। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग, योजना सांख्यिकी विभाग, जनसंपर्क विभाग, खाद्य विभाग, नान,आदिवासी विकास विभाग, अधीक्षक शाखा, स्थापना शाखा, नाजिर शाखा, अपर कलेक्टर न्यायालय और स्टेनो कक्ष को देखा। उन्होंने निर्वाचन शाखा और रिकॉर्ड रूम के लिए अतिरिक्त कक्ष में रखे स्टोर के सामान को तत्काल हटाने के निर्देश दिये। कार्यालय परिसर में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को व्यवस्थित रूप से बैठने के निर्देश दिये। उन्होंने एण्डेम और विद्युत विभाग के अधिकारियों को सभी कार्यालय में आवश्यकतानुसार स्विच बोर्ड और अन्य आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से विभाग में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान डिप्टी कलेक्टर प्रवीण भगत, डिप्टी कलेक्टर प्रीतेश राजपूत और अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें