Advertisment

19th June 2026

BREAKING NEWS

मनेन्द्रगढ़ के मधुर अग्रवाल ने सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया नगर का गौरव

98 से गणना कर पुरानी पेंशन लागू करने की मांग, प्रदेशभर में शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

सघन कुष्ठ खोज अभियान 15 जून से 15 जुलाई तक, घर-घर जाकर होगी पहचान

जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन, श्रीमती रेणुका सिंह मुख्य अतिथि के रूप शामिल होगी

पुरानी पेंशन का लाभ दिलाने की मांग, विधायक के समक्ष रखी गई समस्याएं

: सनातन धर्म पर टिप्पणी, उदयनिधि स्टालिन की उन्मादी प्रवृति - धर्मवती राजवाड़े

Admin Wed, Sep 6, 2023

कोरिया ।बैकुंठपुर। कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर स्थिति भाजपा कार्यालय से जिला भाजपा के पदाधिकारी, युवा मोर्चा के पदाधिकारी कार्यकर्ता और भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारियों द्वारा 5 सितंबर को विरोध प्रदर्शन करते हुए नगर पालिका कांप्लेक्स के सामने तमिलनाडु के मंत्री उदयनीधी स्टालिन का पुतला दहन किया गया साथ छत्तीसगढ़ के भूपेश सरकार पर भी जमकर नारेबाजी की गई।आपको अवगत करा दें की तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन के सुपुत्र उदयनिधि स्टालिन जो की तमिलनाडू सरकार में मंत्री भी हैं जिनके द्वारा तमिलनाडु में आयोजित सनातन उन्मूलन कार्यक्रम में सनातन धर्म पर विवादित बयान देते हुए कहा गया था की सनातन धर्म मलेरिया डेंगू कोरोना जैसा है इसे खत्म कर देना चाहिए स्टालिन के द्वारा यह भी कहा गया था की मैं अपने इस बयान पर अडिग हूं और फिर सनातन धर्म को सामाजिक न्याय और समानता का विरोधी कहते हुए जाति धर्म पर बांटने वाला बताया था जिसके बाद स्टालिन के इस टिप्पणी पर पूरे देश में सनातन धर्म पर दिए गए इस बयान का विरोध शुरू हो गया।जिसके मद्देनजर सनातन धर्म की रक्षक और संस्कृति सहित सबका साथ सबका विकास के साथ चलने वाली भारतीय जनता पार्टी ने भी देश प्रदेश में इस बयान पर तमिलनाडु की एम के स्टालिन सरकार और उनके पुत्र मंत्री उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन शुरू किया है।जिस बावत 5 सितंबर को कोरिया संयुक्त भाजपा द्वारा विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन किया गया।कार्यक्रम भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल और पूर्व मंत्री भईयालाल राजवाड़े के मार्गदर्शन में और भाजपा युवा मोर्चा,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में आयोजित किया गया।कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल, पूर्व मंत्री भईया लाल राजवाड़े,भाजपा कार्यालय प्रभारी भानूपाल,भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह,सह प्रभारी लव कुमार रवि, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष हितेश प्रताप सिंह,युवा मोर्चा महामंत्री कुणाल जायसवाल, मंडल महामंत्री हर्षल गुप्ता,अरुण जायसवाल,मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र साहू, महिला मोर्चा से जिला अध्यक्ष धर्मवती राजवाड़े, नगर पालिका अध्यक्ष नविता शिवहरे, जिला पंचायत सदस्य वंदना राजवाड़े, मंडल अध्यक्ष ममता कुशवाहा, चरचा मंडल महामंत्री प्रियंका सिंह,मंडल अध्यक्ष रीता यादव,मीडिया प्रभारी कविता यादव व सह मीडिया प्रभारी सरिता सोनी इत्यादि उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें