Advertisment

19th June 2026

BREAKING NEWS

मनेन्द्रगढ़ के मधुर अग्रवाल ने सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया नगर का गौरव

98 से गणना कर पुरानी पेंशन लागू करने की मांग, प्रदेशभर में शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

सघन कुष्ठ खोज अभियान 15 जून से 15 जुलाई तक, घर-घर जाकर होगी पहचान

जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन, श्रीमती रेणुका सिंह मुख्य अतिथि के रूप शामिल होगी

पुरानी पेंशन का लाभ दिलाने की मांग, विधायक के समक्ष रखी गई समस्याएं

: कांग्रेस-बीजेपी ने बस्तरवासियों को छला- संजीव झा

Admin Fri, Sep 15, 2023

रायपुर :: आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव अभियान में जुटी हुई है। जगदलपुर में 16 सितंबर को राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल व भगवंत मान का दौरा प्रस्तावित है। जिसे लेकर 'आप' प्रदेश प्रभारी संजीव झा और प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस किया। इस दौरान संजीव झा ने बताया कि राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जगदलपुर रैली में प्रदेश की जनता को 'आप' की 10वीं गारंटी की सौगात देंगे। 'आप' प्रदेश प्रभारी संजीव झा ने मौके पर बीजेपी-कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि बस्तर ही वो जगह है जो रायपुर का रास्ता तय करती है। छत्तीसगढ़ बनने के बाद से बस्तर ने दोनों दलों को मौका दिया। लेकिन बस्तरवासियों से छल करते हुए बीजेपी-कांग्रेस ने बस्तर को केवल लूटने का काम किया है। वहीं अब बस्तर ने बदलाव का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि बस्तर ही नहीं आम आदमी पार्टी से पूरे प्रदेशवासियों की उम्मीदें बढ़ी हैं। वहीं, 'आप' प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने दावा करते हुए कहा कि केजरीवाल और भगवंत मान की रैली में लाखों बस्तरवासी शामिल होंगे। 16 सितंबर को जगदलपुर स्थित लालबाग ग्राउंड में होने वाली रैली में राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान छत्तीसगढ़ की जनता को संबोधित करेंगे। रैली में प्रदेशभर के 'आप' कार्यकर्ता भाग लेंगे। मंडल व बूथ स्तर पर सभी पार्टी पदाधिकारियों को रैली को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। गौरतलब है कि अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान के दौरे की तैयारियों के मद्देनजर 'आप' प्रदेश प्रभारी संजीव झा 12 सितंबर से छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। संजीव झा और प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी बस्तर संभाग के अलग-अलग क्षेत्रों का दौरा कर 'आप' पदाधिकारियों से जगदलपुर स्थित लालबाग ग्राउंड में प्रायोजित रैली से संबंधित समस्त व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें