: राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में इच्छा जायसवाल व हिमांशु दास को सांत्वना पुरस्कार
Admin Sun, Nov 26, 2023
मनेन्द्रगढ़।एमसीबी। ऊर्जा दक्षता ब्यूरो विद्युत मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 24 नवंबर को राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता दो वर्गो में क्रमशः कक्षा (5 वीं, 6वीं 7 वीं) एवं (8 वीं, 9वीं, 10 वीं) पावर ग्रिड कुम्हारी, दुर्ग में आयोजित किया गया, जहाँ राज्य स्तरीय चित्रकला का विषय *"एक पृथ्वी, अनेक प्रयास"* पर दीपक आर्ट क्लासेस आइसेक्ट कंप्यूटर सेंटर मनेंद्रगढ़ की छात्रा इच्छा जायसवाल कक्षा 5 वीं, केन्द्रीय विद्यालय तथा हिमांशु दास, कक्षा 6 वीं विजय इंग्लिश मीडियम स्कूल मनेन्द्रगढ़ ने राज्य स्तर पर सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया । इनके अतिरिक्त टी. इशिता राव, पूर्वी यादव, पी. तेजस्वनी, आदित्य अग्रवाल, समृद्धि वर्मा, वंशिका सोनी व नमन खोडियार ने राज्य स्तर पर अपनी सहभागिता दर्ज कराई । ड्राइंग शिक्षक दीपक कुमार यादव के मार्गदर्शन में समस्त विद्यार्थियों ने ऊर्जा संरक्षण का संदेश दिया । वहीं राज्य स्तर पर कार्यक्रम संयोजक राज्य नोडल अधिकारी आर.के. दास, संजीव कुमार जैन भारतीय प्रशासनिक सेवा, अनीता दास महिला समीति अध्यक्ष, सूर्या सर मुख्य महाप्रबंधक पावर ग्रिड व समस्त मुख्य अतिथियों द्वारा इच्छा जायसवाल व हिमांशु दास को 7,500- 7,500 रुपये तथा समस्त प्रतिभागियों को दो- दो हजार रुपये व प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए अपनी शुभकामनाएं दी । विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से दीपक आर्ट एंड फन हॉबी क्लासेस आईसेक्ट कम्प्यूटर सेंटर मनेन्द्रगढ़ के निर्देशक संजीव सिंह ने विद्यार्थियों की उज्जवल भविष्य की कामना की है ।
विज्ञापन