Advertisment

14th June 2026

BREAKING NEWS

मोटरयान अधिनियम के तहत ₹5,000 का चालान, मॉडिफाइड सायलेंसर जप्त

बेहतर स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा के लिए सीधी ट्रेन कनेक्टिविटी बेहद जरूरी- हफीज मेमन

आँख से दूर न हो दिल से उतर जाएगा.... वक़्त का क्या हैं गुजरता है, गुजर जाएगा....

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की मौजूदगी में डीएमएफ बैठक सम्पन्न, स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल को मिली बड़ी सौगात

विकास पथ पर नगर पंचायत झगड़ाखंड, ₹20 लाख की लागत से नाली निर्माण कार्य शुरू

पैदल मार्च कर चलाया अभियान 30 वाहनों पर हुई कार्रवाई : नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी-एसपी रत्ना सिंह

Praveen Nishee Tue, Mar 10, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए विशेष जांच अभियान चलाया। इस अभियान की खास बात यह रही कि पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह स्वयं सड़क पर उतरीं और पुलिस टीम के साथ पैदल मार्च करते हुए यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और मुख्य मार्गों पर सघन जांच की गई।

पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह के साथ ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र नायक के मार्गदर्शन में यह अभियान संचालित हुआ। इस दौरान मनेंद्रगढ़ कोतवाली प्रभारी दीपेश सैनी और झगराखांड थाना प्रभारी रामनयन गुप्ता अपनी टीम के साथ विभिन्न स्थानों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की।

जांच के दौरान बिना नंबर प्लेट के चल रहे 20 वाहनों को रोककर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत ऑनलाइन चालान किया गया। वहीं शहर के अलग-अलग स्थानों पर बेतरतीब तरीके से खड़े 10 वाहनों पर भी कार्रवाई करते हुए चालान काटे गए। इस तरह कुल 30 वाहनों पर यातायात नियमों के उल्लंघन के मामले में चालानी कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान एसपी रत्ना सिंह स्वयं सड़क पर उतरकर आम लोगों से संवाद करती नजर आईं। उन्होंने वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन की समझाइश भी दी। स्थानीय लोगों ने भी एसपी की इस सक्रियता की सराहना की और कहा कि वरिष्ठ अधिकारी का खुद मैदान में उतरना पुलिस की जिम्मेदारी और प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग अपने वाहनों में नंबर प्लेट अनिवार्य रूप से लगाएं और सड़क पर वाहन खड़ा करते समय यातायात व्यवस्था का ध्यान रखें। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

इस अभियान से शहर में यातायात व्यवस्था को लेकर सकारात्मक संदेश गया है और लोगों में नियमों के पालन के प्रति जागरूकता बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें