Advertisment

25th June 2026

BREAKING NEWS

तेलनदी से ढोर्रा बांध जोड़ो अभियान चलाने की जरूरत है, हो सके तो क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को सत्याग्रह आंदोलन करना चाहिए

जांच से खुल सकते हैं बड़े राज" "करोड़ों की स्वास्थ्य योजनाओं पर सवाल: दवा वितरण या दवा विनाश?"

नारी राग-रंग महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ

प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह विफल- स्वप्निल सिन्हा

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

: राष्ट्रीय शिक्षा नीति के संबंध में जिले में सतत जागरूकता अभियान जारी

Admin Tue, Jul 2, 2024

मनेन्द्रगढ़।एमसीबी।शासकीय विवेकानन्द स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय मनेन्द्रगढ़ जिला-एमसीबी, छ.ग. के द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के संबंध में उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार बी.ए., बी.एससी., बी.कॉम. के प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को प्राचार्य डॉ. सरोजबाला श्याग विश्नोई एवं एनईपी प्रकोष्ठ के संयोजक तथा जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स के द्वारा सतत रूप से जागरूक किया जा रहा है तथा महाआविद्यालय स्तरीय राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 01 जुलाई 2024 से दिनांक 06 जुलाई 2024 तक एमसीबी जिले के सात शासकीय व एक अशासकीय महाविद्यालय में जागरूकता अभियान अंतर्गत प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। छ.ग. शासन उच्च शिक्षा विभाग द्वारा शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए जारी किये गये प्रवेश मार्गदर्शिका सिद्धांत एवं शैक्षणिक कैलेण्डर के अनुसार संत गहिरा गुरू विश्वविद्यालय सरगुजा अम्बिकापुर द्वारा सम्बद्ध समस्त महाविद्यालय राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार संचालित स्नातक स्तर प्रथम वर्ष में प्रवेश हेतु ऑनलाईन पंजीयन द्वारा प्रथम चरण की प्रक्रिया विश्वविद्यालय के पोर्टल पर लिंक डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू.एसजीजीसीजी.इन पर 18 जून 2024 से प्रारंभ कर 30 जून 2024 समय रात्रि 11ः59 बजे तक प्रक्रिया पूर्ण हो गई है तथा आवेदन करने वाले आवेदकों की सूची का परीक्षण कर महाविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार संबंधित पाठ्यक्रम/विषय समूह के लिए चयन सूची जारी कर अभिलेखों की जांच महाविद्यालय स्तर पर गठित एनईपी 2020 प्रवेश समिति द्वारा कराने उपरान्त प्रथम चारण प्रवेश देने की प्रक्रिया दिनांक 01 जुलाई 2024 से दिनांक 05 जुलाई 2024 तक है। द्वितीय चरण की पंजीयन प्रक्रिया दिनांक 02 जुलाई से प्रारंभ है। छ.ग. उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी स्नातक प्रथम वर्ष प्रवेश मार्गदर्शिका के अनुसार दिनांक 16 जून 2024 से 31 जुलाई तक प्राचार्य स्वयं तथा 14 अगस्त 2024 तक कुलपति के आदेश से प्रवेश दिया जाना है। अन्य कक्षाओं हेतु परीक्षा परिणाम घोषणा के दस दिवस के भीतर प्रवेश दिया जायेगा। स्नातक द्वितीय एवं तृतीय वर्ष में प्रवेश हेतु विद्यार्थियों को अपना पंजीयन नवीनीकरण अनिवार्य रूप से कराना है जिसके लिए महाविद्यालय से नवीनीकरण फॉर्म प्राप्त कर विद्यार्थी निर्धारित दस्तावेज सहित प्रवेश समिति के समक्ष उपस्थित होकर प्रवेश ले सकते है। विश्वविद्यालय के अधिसूचना क्रमांक 1446/परीक्षा/2024 दिनांक 18.06.2024 के तहत स्नातक द्वितीय एवं तृतीय वर्ष स्नातकोत्तर अंतिम एवं सेमेस्टर में नियमित परीक्षार्थियों को परीक्षा परिणाम घोषित होने के पश्चात महाविद्यालय में प्रवेश की सुविधा होगी। पूरक प्राप्त विद्यार्थियों को महाविद्यालय में ऑफलाईन माध्यम से अस्थायी प्रवेश एवं अमहाविद्यालयीन परीक्षार्थियों के रूप में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को महाविद्यालय में रिक्त स्थान होने पर ऑफलाईन माध्यम से प्रवेश की सुविधा होगी। अन्य विश्वविद्यालय से पाठ्यक्रमों को बीच में छोड़कर आगे की पढ़ाई संत गहिरा गुरू विश्वविद्यालय सरगुजा अम्बिकापुर से पूर्ण करने के इच्छुक छात्रों को विश्वविद्यालय द्वारा पात्रता प्रमाणपत्र जारी करने के पश्चात प्रवेश की पात्रता होगी। इस सत्र से राज्य के समस्त महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम वर्ष से राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 लागू है जिसके अंतर्गत स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश हेतु राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रावधानानुसार विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय द्वारा दिये गये कला एवं विज्ञान संकाय के विभिन्न विषय समूह में से किन्ही तीन विषय का चयन करना है। वाणिज्य संकाय में सभी विषय समूह तथा कम्प्यूटर साइंस संकाय के समस्त विषय अनिवार्य है। महाविद्यालय में विज्ञान विभाग द्वारा भौतिकशास्त्र, गणित, भूगर्भशास्त्र, रसायनशास्त्र, प्रांणीशास्त्र, वनस्पतिशास्त्र, कला विभाग में समाजशास्त्र, राजनीतिशास्त्र, हिन्दी साहित्य, अँग्रेजी साहित्य, इतिहास, अर्थशास्त्र, संगीत तथा गृहविज्ञान विषय में से तीन-तीन विषय का चयन कर विद्यार्थी अपना डिसिप्लीन स्पेसिफिक कोर्स का स्वयं निर्णय ले सकते है। वाणिज्य तथा बी.सी.ए. में समस्त विषय अनिवार्य है। जेनेरिक एलेक्टिव, एबिलिटी एन्हॉन्समेंट कोर्स एवं वैल्यु एडेड कोर्स भी विद्यार्थियों को सम्पन्न कर निर्धारित क्रेडिट अंक प्राप्त करना होगा जिसमें जेनेरिक एलेक्टिव निर्धारित है, महाविद्यालय एनईपी प्रकोष्ठ द्वारा विद्यार्थियों को एबिलिटी एन्हॉन्समेंट कोर्स एवं वैल्यु एडेड कोर्स आबंटित किया जायेगा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 निर्देशानुसार महाविद्यालय में संचालित चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम स्तर पर प्रथम वर्ष - प्रथम व द्वितीय सेमेस्टर में 20-20 क्रेडिट कुल 40 क्रेडिट प्राप्त करना है। इस प्रकार प्रत्येक वर्ष में 40 अंक अर्जित कर कुल चार वर्षों में 160 अंक प्राप्त कर स्नातक (ऑनर्स) उपाधि प्राप्त कर सकते है। विद्यार्थियों का सतत उन्मुखीकरण करते हुए प्राचार्य डॉ. विश्नोई ने विद्यार्थियों को नियमित उपस्थिति, आंतरिक मूल्यांकन हेतु प्रदत्त कार्यो को सकुशल सम्पन्न करना तथा विभिन्न कौशल विकास पाठ्यक्रम में पंजीयन एवं पाठ्येत्तर गतिविधि में सहभागिता के लिए प्रोत्साहित किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में महाविद्यालयीन एनईपी प्रकोष्ठ के समन्वयक डॉ. अरूणिमा दत्ता, जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर श्रीमती स्मृति अग्रवाल, इनईपी प्रकोष्ठ के सदस्य  सुशील कुमार छात्रे उपस्थित रहकर स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने हेतु उपस्थित छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें