Advertisment

20th June 2026

BREAKING NEWS

कुछ देर की ख़ामोशी है,फिर शोर आएगा.... तुम्हारा सिर्फ वक़्त आया है, हमारा दौर आएगा....

कलेक्टर हुईं सख्त निर्देश, सुपरवाइजरों को दिया अल्टीमेटम - घर-घर जाकर करें ई-केवाईसी और हितग्राहियों का सत्यापन

जिला शिक्षा अधिकारी से प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की सौजन्य भेंट, शिक्षा की गुणवत्ता पर हुई चर्चा

मनेन्द्रगढ़ के मधुर अग्रवाल ने सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया नगर का गौरव

98 से गणना कर पुरानी पेंशन लागू करने की मांग, प्रदेशभर में शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

: विधानसभा भरतपुर सोनहत से भाजपा प्रत्याशी रेणुका सिंह के आगमन पर उमड़ा जन सैलाव

Admin Sun, Oct 15, 2023

मनेन्द्रगढ़।एमसीबी। विधानसभा भरतपुर सोनहत से भाजपा की प्रत्याशी रेणुका सिंह को पार्टी ने प्रबल दावेदार मानते हुए टिकट दिया है, विधानसभा भरतपुर सोनहत की ज़िम्मेदारी दी है, जहां एक तरफ़ रेणुका सिंह भारत सरकार के अनुसूचित जनजाति केंद्रीय मंत्री हैं वहीं दूसरी तरफ़, पार्टी ने विधानसभा भरतपुर सोनहत का कमान भी अब उनके हाथों में सौंप दिया है, जो कि एक बड़ा नाम है। रेणुका सिंह के द्वारा सोनहत के पहाड़पारा मे जो कि उनका माइके है, उनका बचपन यहां से गुज़रा है, जहां रेणुका सिंह ने अपने मायके से आशीर्वाद प्राप्त किया, साथ मे प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं बैकुंठपुर के उम्मीदवार भैयालाल् राजवाड़े एवं कोरिया भाजपा के जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल के साथ सोनहत क्षेत्र में जनसंपर्क किया, सोनहत में स्थित महामाया मंदिर में नवरात्र के पहले दिन माता रानी का आशिर्वाद लेते हुए लोगों से मिलीं, जहां पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की उमड़ी भीड़ ने उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाइयां दीं, सोनहत में दौरा संपन्न कर नवरात्रि के पहले दिन से रेणुका सिंह के जन संपर्क दौरों का शुभारंभ भी हो गया है,अपनी प्रबल एवं मजबूत दावेदारी पेश करती रेणुका सिंह इस चुनाव में किस तरह लोगों के दिल में जगह बनाएंगी और इस चुनाव में कितनी सफल होंगी यह तो आगे देखने की बात होगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें