Advertisment

5th June 2026

BREAKING NEWS

सिल्वर बाइक में ‘हरा सोना’ भरकर चले थे तस्कर, अमलीपदर पुलिस ने रास्ते में ही बिगाड़ दिया पूरा खेल!

स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन, एसडीएम लिंगराज सिदार ने रक्तदान कर किया शुभारंभ..

विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन, एसडीएम लिंगराज सिदार ने रक्तदान कर किया शुभारंभ

विश्व पर्यावरण दिवस पर गोंडवाना मरीन फॉसिल्स में पौधा रोपण

बटालियन एवं पुलिस जवानों ने किया योगाभ्यास, स्वामी परमार्थ देव ने दिया अनुशासन और सकारात्मकता का संदेश

नई शाखा खोलना अति आवश्यक : नागबुड़ा एवं अमलीपदर में कोआपरेटिव्ह बैंक की शाखा खोलने की माँग

Praveen Nishee Fri, May 8, 2026

अमलीपदर । गरियाबंद। एक दिवसीय दौरा पर आए जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित रायपुर के अध्यक्ष निरंजन सिन्हा एवं उपाध्यक्ष अमिनेश (बॉबी) कश्यप को गरियाबंद विकासखंड गरियाबंद के ग्राम नागाबुड़ा और मैनपुर विकासखंड के ग्राम अमलीपदर में कोआपरेटिव्ह बैंक की शाखा खोलने की माँग भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ के मुरलीधर सिन्हा ने किए । श्री सिन्हा ने बताया कि जिला गरियाबंद में सहकारी समितियों की संख्या बढ़ गई जिससे ग्राहक एवं किसानों की संख्या बढ़ गई है जिससे बैंक शाखा में आए दिन विवाद होने लगता है, आवागमन एवं यातायात जाम हो जाता है। ऐसे में नई शाखा खोलना अति आवश्यक हो गया है । भाजपा वरिष्ठ नेता मुरलीधर सिन्हा ने गरियाबंद विकासखण्ड में नागाबुड़ा एवं विकासखण्ड मैनपुर में अमलीपदर में कोआपरेटिव्ह बैंक की शाखा खोलने की माँग किए हैं । इस अवसर भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल चन्द्राकर, जिला महामंत्री आशीष शर्मा, जिला मंत्री सुरेन्द्र सोनटेके, भाजपा वरिष्ठ नेतागण बलदेव सिंह हुंदल, घनश्याम सिन्हा, अनूप भोसले, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष अजय रोहरा, मंडल अध्यक्ष गरियाबंद सुमीत पारख, बिन्द्रानवागढ़ मंडल अध्यक्ष धनराज विश्वकर्मा, मंडल महामंत्री धनंजय नेताम, भाजपा आई टी रायपुर सम्भाग प्रभारी सागर मयानी, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी, राधेश्याम सोनवानी, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बिन्दु सिन्हा, मंडल महामंत्री मंजरी गुप्ता, अमित बखारिया, तरूण पप्पू ठाकुर, प्रतीक ठाकुर, बारातू नेताम, प्रीतम प्रधान, दालचंद ध्रुव, सहित बड़ी संख्या में समितियों को अध्यक्ष व पदाधिकारी उपस्थित थे ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें