Advertisment

21st June 2026

BREAKING NEWS

811 अभ्यर्थी होंगे शामिल, बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों के लिए विशेष आवास व्यवस्था, कंट्रोल रूम भी सक्रिय

कुछ देर की ख़ामोशी है,फिर शोर आएगा.... तुम्हारा सिर्फ वक़्त आया है, हमारा दौर आएगा....

कलेक्टर हुईं सख्त निर्देश, सुपरवाइजरों को दिया अल्टीमेटम - घर-घर जाकर करें ई-केवाईसी और हितग्राहियों का सत्यापन

जिला शिक्षा अधिकारी से प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की सौजन्य भेंट, शिक्षा की गुणवत्ता पर हुई चर्चा

मनेन्द्रगढ़ के मधुर अग्रवाल ने सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया नगर का गौरव

: शिविर स्थलों पर किया जा रहा ड्रोन से नैनो यूरिया के छिड़काव का प्रदर्शन

Admin Tue, Dec 26, 2023

मनेंद्रगढ़/एमसीबी/ 26 दिसम्बर 2023/ विकसित भारत संकल्प यात्रा में ड्रोन के माध्यम से जिले के किसान उन्नत कृषि की ओर कैसे अपना कदम बढ़ा सकते है, इसका प्रदर्शन किया जा रहा है। कृषि विभाग के द्वारा ड्रोन के माध्यम से नैनो यूरिया व नैनो डी.ए.पी. के छिड़काव का प्रदर्शन शिविर में उपस्थित लोगों के समक्ष किया जा रहा है। शिविर में आए किसानों को एकत्रित कर छत्तीसगढ़ के प्रमुख फसलों में नैनो उर्वरक के उपयोग के संबंध में जानकारी दी जा रही है। उन्हें बताया जा रहा है कि नैनो उर्वरकों का फसल पर सही एवं लक्षित प्रयोग करने से पर्यावरण को बिना नुकसान पहुंचाए कैसे पौधे को आवश्यक पोषण दिया जा सकता है और अच्छी उपज प्राप्त की जा सकती है। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत हितग्राहियों को न केवल केंद्र शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। बल्कि तकनीकी ज्ञान भी दिया जा रहा है। किसानों को खेती किसानी के नवाचारों से भी अवगत कराया जा रहा है। इन नवाचारों का खेती किसानी में उपयोग कर किसानों के समय और धन की बचत होगी। आसपास के क्षेत्र से आए किसान ड्रोन के द्वारा नैनो उर्वरक के छिड़काव के प्रदर्शन पर अपनी विशेष रुचि दिखा रहे हैं और भविष्य में इसे अपनी खेती के साथ कैसे अपनाये उस पर चर्चा भी कर रहें है। इसके साथ ही कृषि विभाग के द्वारा कार्यक्रम में आये हुये किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड और खेती से संबंधित योजनाओं के संबंध में अन्य जानकारियां भी उपलब्ध करायी जा रही है। इसी कड़ी में आज विकासखण्ड मनेंद्रगढ़ ग्राम पंचायत चिरईपानी में ड्रोन का प्रदर्शन किया गया। संयुक्त कलेक्टर सी.एस. पैकरा की उपस्थिति में कृषि विभाग के उप संचालक लाल सिंह आर्मो, सहायक संचालक आर.बी. सिंह ने ग्रामीण किसानों को ड्रोन से छिड़काव करने की विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी रवि गुप्ता, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें