Advertisment

22nd June 2026

BREAKING NEWS

वसुंधरा क्लब, हसदेव क्षेत्र में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का गरिमामयी आयोजन

जागृति महिला समिति द्वारा आयोजित चार दिवसीय योग कार्यशाला का गरिमामय समापन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग प्रतियोगिता आयोजित, प्रतिभागियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

स्व.श्री लल्ला सिंह को श्रद्धांजलि, निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग

योग प्रतियोगिता में यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल ने फिर मारी बाजी; नए सत्र की शुरुआत 'विजयी' आगाज़ के साथ!

वं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की : वसुंधरा क्लब, हसदेव क्षेत्र में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का गरिमामयी आयोजन

Praveen Nishee Mon, Jun 22, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। हसदेव क्षेत्र के वसुंधरा क्लब परिसर में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महाप्रबंधक हसदेव क्षेत्र मनोज विश्नोई एवं डॉ.श्रीमती सरोज बिश्नोई अध्यक्ष जागृति महिला समिति द्वारा दीप प्रज्वलन कर की गई ।कार्यक्रम में हसदेव क्षेत्र के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की तथा योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया।

योग सत्र का संचालन योग प्रशिक्षक सुश्री विनीता एवं श्री अभिषेक द्वारा किया गया। उन्होंने उपस्थित सभी प्रतिभागियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस प्रोटोकॉल के अनुसार विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया तथा नियमित योग को स्वस्थ एवं निरोग जीवन का आधार बताया। प्रशिक्षकों ने उपस्थितजनों को संदेश दिया कि “करें योग, रहें निरोग” तथा दैनिक जीवन में योग को अपनाने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि हसदेव क्षेत्र के महाप्रबंधक मनोज बिश्नोई ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को नियमित रूप से योग से जुड़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य प्रदान करता है, बल्कि मानसिक शांति, आत्मिक संतुलन एवं सकारात्मक ऊर्जा का भी स्रोत है।

कार्यक्रम में जेसीसी समिति, कल्याण समिति के सदस्यगण, जागृति महिला समिति की अध्यक्षा डॉ सरोज बाला बिश्नोई व अन्य उपस्थित सदस्याएं तथा हसदेव क्षेत्र के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी प्रतिभागियों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के अंत में सभी को नियमित योगाभ्यास करने तथा योग को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के अंत में स्मृति चिन्ह भेंटकर शांति पाठ से समापन किया गया

विज्ञापन

जरूरी खबरें